- शादी रोकने के लिए पहली पत्नी ने थाने में की कंप्लेन

PATNA/CHAPRA: सारण के दाउदपुर थाना के साधपुर शीतलपुर निवासी दिलीप ठाकुर को दूसरी शादी रचाने की कोशिश महंगी पड़ गई है। उनकी पहली पत्नी थाने से न्याय की गुहार लगाई है। कानूनी नोटिस मिलने के बाद भी ख्ब् नवंबर को तिलक की रस्म पूरी हो गई। शादी ख् दिसंबर को है। पहली पत्नी सुनीता देवी ने सारण एसपी को आवेदन भेजकर शादी रुकवाने की गुहार लगाई है। आवेदन के अनुसार रिविलगंज थाना के गोदना ब्रह्मटोली निवासी रामाकांत ठाकुर की पुत्री सुनीता की शादी 8 जुलाई ख्008 को दाउदपुर थाना के साधपुर शीतलपुर निवासी राजेन्द्र ठाकुर के पुत्र दिलीप ठाकुर से हुई थी। दोनों को एक सात वर्ष का पुत्र भी है। सुनीता का आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए पति और ससुराल वाले प्रताडि़त करने लगे।

कोर्ट में चल रहा मामला

परेशान होकर सुनीता मई ख्0क्भ् को मायके चली गई। वहीं से सीजेएम कोर्ट में विवाद पत्र दायर किया। परिवार न्यायालय में भी न्याय की गुहार लगाई गई। लेकिन अभी तक कानूनी रूप से तलाक या न्यायिक पृथक्करण की प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। सुनीता ने पति की शादी का नया निमंत्रण कार्ड दिखाते हुए कहा कि पति सिवान के सिसवन थाना के बीरती गांव में अवध ठाकुर की पुत्री से शादी रचाने जा रहा है।

मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

-अमरजीत कुमार, थानाध्यक्ष, सिसवन