PATNA : जमाल रोड में हुए डबल मर्डर की जांच में जुटी पुलिस टीम को अभिषेक और सागर की फैमिली वालों का साथ नहीं मिल रहा है। खासकर तीन भाईयों में सबसे छोटा भाई भोलू पटना पुलिस के सामने आने से कतरा रहा है। यही हाल मां और पिता का भी है। इन दोनों ने भी पुलिस के सामने आने से इनकार कर दिया है। ऐसे में फैमिली वालों के सामने नहीं आने से जांच में जुटी पटना पुलिस की टीम सकते में है। फैमिली वालों की हरकतों से खुद एसएसपी मनु महाराज भी सोच में पड़ गए हैं। कारण है कि डबल मर्डर के हत्यारे तक पहुंचने के लिए पुलिस वाले गंभीरता से काम कर रहे हैं। एसएसपी के निर्देश पर एक नहीं, बल्कि चार टीमें अलग-अलग जगहों पर जांच में जुटी हैं।

- शक की नजर में फैमिली वाले

जांच में फैमिली वालों का साथ नहीं देना पुलिस के मन में कई शंकाए पैदा कर रहा है। पुलिस को लग रहा है कि फैमिली वाले उनसे जरूर कुछ छिपा रहे हैं। एसएसपी ने साफ कर दिया है कि फैमिली का साथ नहीं मिलने के बाद भी पुलिस की जांच थमने वाली नहीं है। उनकी टीम हत्यारे को जल्द से जल्द गिरफ्तार करेगी और पूरे मामले का खुलासा करेगी।

- हत्या के दिन आरा गया था भोलू

ख्ब् नवंबर को अभिषेक और सागर आरा स्थित अपने गांव से पटना आए थे। सबसे छोटा भाई भी इनके साथ था। पुलिस की मानें तो डबल मर्डर की वारदात से पहले भोलू पटना से आरा अपने गांव के लिए निकला था। शाम ब् बजकर ब्फ् मिनट पर अभिषेक ने अपनी मां से अंतिम बार बात की थी। शायद भोलू घर पहुंचा कि नहीं, ये अभिषेक जानना चाहता था।

- लड़की से होती थी बातचीत

इधर, पुलिस की जांच अब भी शादी तोड़े जाने की प्वाइंट पर ही चल रही है। पुलिस के अनुसार रोहतास के बंजारी की रहने वाली जिस लड़की से अभिषेक की शादी तय की गई थी। उससे वह मोबाइल पर अक्सर बातें भी करता था। ये बात पुलिस की जांच में सामने आई है। दोनों के बीच मोबाइल पर काफी देर तक बातें हुई है। पटना से रोहतास गई टीम ने इस मामले में लड़की और उसके घरवालों से भी पूछताछ की।

- लिए थे दहेज के रुपए

जांच में एक बात और सामने आई। शादी तय होने के बाद तारीख भी तय कर दी गई थी। अभिषेक और उसके फैमिली वालों ने लड़की वालों से दहेज के रुपए भी लिए थे। ख्फ् नवंबर को ही शादी होनी थी। इसी बीच अभिषेक ने लड़की को नापसंद कर शादी तोड़ दी थी। फिर ख्ब् नवंबर को उसकी और उसके छोटे भाई की बर्बर तरीके से हत्या कर दी गई।

- रात तक हुई जीजा से पूछताछ

पटना में रहने वाले अभिषेक के एडवोकेट जीजा अमित कुमार से सोमवार को भी पूछताछ हुई। देर शाम तक एसएसपी मनु महाराज खुद पूछताछ कर रहे थे। लेकिन वह कुछ बता नहीं रहा है। पुलिस के किसी भी सवाल का सही से वो जवाब नहीं दे रहा है।

एक-एक टीम रोहतास और आरा में जांच कर रही है। जबकि दो टीम पटना में लगी हुई है। छोटा भाई भोलू और उसके मां-पिता सामने आने से कतरा रहे हैं। बावजूद इसके जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा।

-मनु महाराज, एसएसपी, पटना