- वसूले गए चार लाख 48 हजार रुपए

-130 गाडि़यों को सीज किया गया

PATNA : पटना में नियम तोड़ने वालों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। सोमवार को कुल 440 गाडि़यों का चालाना काटा गया। जिनमें से 376 गाडि़यों से चार लाख 48 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया। वहीं, 64 गाडि़यों पर 1 लाख 18 हजार रुपए का जुर्माना पे¨डग है। इसके अलावा 130 गाडि़यों को पुलिस ने सीज किया। ये हाल तब हैं जब पुलिस चप्पे-चप्पे पर नजर आ रही है।

570 लोगों ने किया उल्लंघन

570 वो लोग हैं जिन्होंने सरकार के आदेश का पालन नहीं किया। लॉकडाउन होने के बाद भी ये लोग घर से बाहर निकले। जब पुलिस ने इनसे बाहर निकलने का कारण पूछा तो वे कोई ठोस वजह नहीं बता सके। जिसके कारण इनके खिलाफ चालान और जुर्माना वसूले जाने की कार्रवाई की गई। वहीं, 130 ऐसे वाहन थे जिसका का दस्तावेज नहीं था। जिसके कारण उन्हें सीज कर दिया गया। डीएसपी ट्रैफिक वन इंद्रप्रकाश ने बताया कि लॉकडाउन नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है।