- दो की हालत गंभीर, सभी को किया गया पीएमसीएच रेफर

- नालंदा के मानपुर थाना के तेतरावां गांव में खाना बनाने के दौरान घटना

क्चढ्ढ॥न्क्त्रस्॥न्क्त्रढ्ढस्नस्न/क्कन्ञ्जहृन्: बिहारशरीफ के मानपुर थाने के तेतरावां गांव में श्रवण पंडित के घर बुधवार की सुबह 6 बजे रसोई गैस सिलेंडर फटने तीन बच्चे समेत 5 लोग झुलस गए। झुलसने वालों में विजेन्द्र कुमार (40), रेखा देवी(40), रंजू कुमार (8), जूली कुमारी (6) और राजपाल (2) शामिल हैं। दो की हालत नाजुक है। ज्ञात हो कि रसोई में सुबह खाना बनाने के लिए जैसे ही माचिस की तिल्ली जलाई गई। सिलेंडर विस्फोट के साथ पूरे घर में आग लग गई। परिवार के सभी पांच सदस्य गंभीर रूप से झुलस गए। घर के एक कमरे की छत भी उड़ गई। इस घटना से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सदर अस्पताल से किया रेफर

जानकारी मानपुर थानाध्यक्ष को दी गई। उन्होंने अग्निशमन दस्ता बुलाया। अग्निशमन दल ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने तत्काल घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को पीएमसीएच रेफर कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार सिलेंडर में लिकेज था। इस कारण धीरे-धीरे निकली गैस रसोई घर में फैल गई थी। सुबह जैसे ही गैस चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई गई, पूरे घर में आग लग गई।