- बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया मसूरचक की घटना

- सभी घायल एक ही परिवार के सदस्य

PATNA/BEGUSARAI: बलिया थाना के वार्ड क्ब् छोटी बलिया मंसूरचक में बुधवार को भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी और रोड़ेबाजी हुई। गोली लगने से ख्ब् वर्षीय मो। अमानुल्लाह और वार्ड पार्षद मो। ऐनुल घायल हो गए। वहीं ईंट पत्थर लगने से पूर्व जिला पार्षद जमालुद्दीन, उनके पुत्र मो। कलीमुद्दीन, मो। जिकरुल्लाह, मो। सलमान उर्फ अब्दुल्लाह घायल हो गए। थानाध्यक्ष मो। सनाउल्लाह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचते ही सभी लोग फरार हो गए। वहीं घायल को पुलिस ने इलाज के बलिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया।

न्यायालय में लंबित है मामला

पूर्व जिला पार्षद मो। जमालुद्दीन व मनेर मास्टर के बीच भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों के बीच खानदानी जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। मामला न्यायालय में लंबित है। घायल पूर्व जिला पार्षद मो। जमालुद्दीन ने कहा कि उसकी जमीन पर मनेर मास्टर अपने सहयोगी के साथ जबरन नींव खोदने लगे। नींव खोदने से मना करने पर गोलीबारी और रोड़ेबाजी शुरू कर दी। इसमें उनके परिवार के सदस्य और वे खुद जख्मी हो गए। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि सूचना के बावजूद पुलिस विलंब से पहुंची।

घायल के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

-मो सनाउल्लाह, थानाध्यक्ष, बलिया