PATNA : बिहार में बाढ़ की स्थिति एक बार फिर गंभीर होती जा रही है। रविवार कि सुबह गंगा के जलस्तर में भारी वृद्धि के साथ पटना में भी पानी घुसने लगा है। पटना के ग्रामीण अंचलों में पानी के कारण पहले से ही तबाही का आलम है। पटना के उत्तर में स्थित बिंदटोली की स्थिति और ज्यादा गंभीर होती जा रही है। उधर, छपरा के अवतारनगर के पास पानी के दबाव से एक पुलिया ध्वस्त हो गई है। इस दुर्घटना में ख्भ् लोग पानी में गिर गए, जिनमें क्0 को निकाल लिया गया। शेष को निकालने की कवायद जारी है। फल्गु, दुर्गावती व सोन के जलस्तर में भी लगातार चढ़ाव देखा जा रहा है। इस बीच दक्षिण बिहार के जिलों में बाढ़ में पांच लोगों के डूबकर मरने की खबर है।

एनएच पर चढ़ा पानी, पुलिया ध्वस्त बिहार

इसके पहले शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर अधिकारियों को तत्काल राहत कार्य चलाने के निर्देश दिए थे। सारण में एनएच पर चढ़ा पानी, पुलिया ध्वस्त बिहार के सारण जिले में बाढ़ का असर गहरा गया है। रविवार की सुबह छपरा के अवतारनगर के पास एक पुलिया ध्वस्त हो गई।

बताया जा रहा है कि बाढ़ का पानी देखने के लिए तकरीबन ख्भ् लोग पुलिया पर खड़े थे तभी पानी के तेज धार के कारण पुलिया ध्वस्त हो गई। हालांकि आनन-फानन में क्0 लोगों को निकाल लिया गया है। बाकी लोगों के दबने या बह जाने की आशंका जताई जा रही है। इससे वहां अफरातफरी का माहौल है। उधर, छपरा के ही दिघवारा के कई गांवों में पानी घुस गया है। रविवार को डोरीगंज के पास एनएच पर पानी आ जाने से आवागमन बाधित हो गया है। डोरीगंज बाजार में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसके पहले शनिवार देर रात आमी गांव की दलित बस्ती में पानी के प्रवेश से हालात बिगड़ गए। बरूआ पंचायत के रामदासचक, पिपरा, मुक्तिधाम एवं मलखाचक में कटाव हो रहा है।

ब्ख् लोगों को निकाला गया सुरक्षित

आरा में गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, बड़हरा और शाहपुर में बाढ़ के पानी में डूबकर चार युवकों की मौत हो गई, जबकि सासाराम में सोन का कहर जारी है। रोहतास व नौहट्टा प्रखंड के आधा दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया है। सोन टीला पर सौ से अधिक लोग फंसे हैं। सोनटीला से ब्ख् लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। दोपहर इंद्रपुरी बराज पर जहां ब्.99 लाख क्यूसेक पानी था, वहीं शाम को घटकर फ्.90 लाख क्यूसेक हो गया है।

विधायक पहुंचे बिंद टोली

दीघा विधायक संजीव चौरसिया रविवार को क्क्:00 बजे बिंद टोली गए और वहां के निवासियों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि बाढ़ से बिंदटोली के ज्यादातर घर डूब गए हैं। इसके लिए सीओ और बीडीओ को वहीं से फोन लगा कर कहा गया कि लोगों को राहत सामग्री नहीं मिल रही है। इसकी जल्द व्यवस्था की जाए।

निचले इलाके में भरा पानी

सूबे की तमाम नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। गंगा में आधा से एक मीटर बढ़ोतरी की आशंका जतायी जा रही है। पटना के बिंद टोली के कई परिवारों को यहां से हटाकर आइआइटी परिसर में पहुंचाया गया है। इन्हें भोजन आदि भी उपलब्ध कराया जा रहा है। पटना के मैनपुरास एलसीटी घाट, नकटा दियारा में पानी आ गया है। दानापुर के निचले इलाके में पानी भर गया है।

घाटों की स्थिति

घाट खतरे का निशान वर्तमान स्थिति

दीघा घाट भ्0.ब्भ् भ्0.9ख्

गांधी घाट ब्8.म्0 ब्9.ब्म्

हाथीदह ब्क्.7म् ब्ख्.क्क्

सोन मनेर में भ्ख्.00 भ्ख्.0भ्

पुनपुन श्रीपालपुर में भ्0.म्0 भ्0.म्ख्

(नोट : जलस्तर मीटर में)