-परेशान होकर एक साल पहले बड़ी बेटी की पढ़ाई छुड़वाकर कर दी शादी

क्चढ्ढ॥न्क्त्रस्॥न्क्त्रढ्ढस्नस्न/क्कन्ञ्जहृन्: शेखपुरा सदर 4लाक के ऐझी की छात्रा ने कुछ मनचलों से परेशान होकर पढ़ाई छोड़ दी है। छात्रा मिडिल स्कूल में पढ़ती थी। छात्रा की मां लक्ष्मी देवी ने बेटी की रक्षा को लेकर शुक्रवार को एसपी से लिखित गुहार लगाई है। छात्रा की मां लक्ष्मी देवी ने बताया कि कमजोर वर्ग की है और पति बाहर काम करते हैं।

रात में घर पर फेंकता है पत्थर

लक्ष्मी देवी ने बताया कि गांव के कुछ बदमाश किस्म के लड़के आठवीं 1लास में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी के साथ अभ्रद्र व्यवहार करता है और स्कूल जाने के दौरान रास्ते में छींटाकसी करता है। लक्ष्मी ने बताया कि मनचलों की मनमानी का हाल यह है कि मेरे घर के पास से गुजरते व1त भी आपत्तिजनक टिप्पणी करता है। इतना ही नहीं, रात में मनचले घर पर पत्थर भी फेंकता है।

डर से नहीं जा पाई थाना

लक्ष्मी देवी ने बताया कि दो साल पहले भी गांव के बदमाश लड़के बड़ी बेटी के साथ इसी तरह का व्यवहार करता था। जिससे परेशान होकर एक साल पहले बड़ी बेटी की भी पढ़ाई छुड़ाकर उसकी शादी करनी पड़ी थी। पीडि़ता लक्ष्मी देवी ने बताया कि बदमाशों के डर से कोरमा थाना जाने की हि6मत नहीं जुटा सकी और सीधे एसपी के पास पहुंची। लक्ष्मी अपनी बेटी के साथ अकेले घर में रहती हैं। लक्ष्मी का बेटा भी पिता के साथ बाहर रहता है।