पटना (ब्यूरो)। कोङ्क्षचग से घर लौट रही एक इंटर छात्रा की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना महुआ थाना क्षेत्र के सूलपुर मधौल स्थित पंचायत भवन के निकट सुबह करीब 10.30 बजे घटी है। मृत छात्रा इस गांव के सुनील कुमार ङ्क्षसह की 17 वर्षीय पुत्री नीतू कुमारी बताई गई है। बाइक सवार बदमाशों ने घात लगाकर छात्रा को दो गोली मारी है, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज पर आसपास के लोगों के दौडऩे पर बदमाश अपनी बाइक घटनास्थल पर छोड़कर पैदल ही भाग निकले।

लोगों ने किया हंगामा

छात्रा की हत्या से आक्रोशित लोगों ने महुआ बाजार में पहुंचकर जमकर हंगामा किया। इस दौरान महुआ-हाजीपुर सड़क को करीब 3 घंटे तक जाम कर दिया गया। इस दौरान आक्रोशित लोगों बवाल काटे जाने पर बाजार के दुकानदारों ने अपनी शटर स्वत: बंद कर दी। सड़क पर हंगामे के कारण यहां करीब 3 घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मौके पर कई थाने की पुलिस भी पहुंच कर मामले को शांत कराने में मशक्कत करती रही। इस दौरान पुलिस को भीड़ के आक्रोश का सामना करना पड़ा। लेकिन प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी उन्हें समझाते रहे।

कोङ्क्षचग से लौट रही थी छात्रा

छात्रा पास के भुतहा चौक स्थित एक कोङ्क्षचग सेंटर से पढ़कर सुबह करीब 10.30 बजे अपने घर के लिए निकली थी। उसके साथ कोङ्क्षचग की तीन अन्य सहेलियां भी थी। इसी क्रम गांव में पंचायत भवन के निकट पहले से घात लगाए एक बाइक सवार तीन बदमाशों ने इन छात्राओं का फोटो खींचना चाहा। इसका विरोध करने पर बदमाशों ने अपने पास से पिस्तौल निकालकर गोली चला दी। बदमाशों ने कई गोली चलाई, जिसमें दो गोली छात्रा को लगी है।

पुलिस के खिलाफ नारेबाजी

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े तो बदमाश अपनी बाइक वहीं छोड़ कर चंवर के पगडंडी रास्ते से भाग निकलने में सफल हो गए। इधर आक्रोशित लोगों ने महुआ बाजार पहुंचकर जमकर बवाल मचाया और दुकानें बंद करा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को भी आक्रोशित लोगों का विरोध झेलना पड़ा है। ग्रामीण पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।