- बिहार बोर्ड इंटर एग्जाम में आ‌र्ट्स साइंस और कॉमर्स में लड़कियां रही टॉपर

- 22 दिन में रिजल्ट घोषित कर बनाया रिकॉर्ड

---

PATNA :

इंटर की परीक्षा में ग‌र्ल्स ने एक बार फिर से अपना दबदबा बनाया है। ऑ‌र्ट्स साइंट और कॉमर्स में ग‌र्ल्स ने टॉप पोजिशन हासिल किया है। बिहार बोर्ड के 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए। इस दौरान अपर मुख्य सचिव संजय कुमार और बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर भी मौजूद रहे। यह पहला मौका है जब देश में सबसे पहले बिहार बोर्ड ने 12वीं की परीक्षाएं आयोजित की और लगातार तीसरे वर्ष सबसे पहले परीक्षा फल प्रकाशित करने का गौरव प्राप्त किया है।

आ‌र्ट्स में हुए हैं कॉमन टॉपर

आ‌र्ट्स संकाय में संयुक्त टॉपर्स बने हैं। खगडि़या की मधु भारती और सिमुलतला के कैलाश कुमार ने 92.6 परसेंट के साथ बाजी मारी है।

वहीं कॉमर्स में सुगंधा कुमारी 94.2 परसेंट अंकों के साथ अव्वल आईं है। इसके अलावा साइंस में नालंदा की सोनाली कुमारी 94.2 प्रतिशत अंकों के साथ अव्वल आईं हैं।

21 दिन में मूल्यांकन कर निकाला रिजल्ट

इंटर की परीक्षा 1 से 13 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी जबकि मूल्यांकन 5 मार्च से शुरू किया गया था। बता दें कि कोरोना काल में आयोजित की गई इस परीक्षा में कुल 13 लाख 40 हजार 267 स्टूडेंट शामिल हुए थे। इनमें से 10 लाख 45 हजार 950 पास हो गए हैं। यानी कि इस बार कुल 78 प्रतिशत स्टूडेंट इंटर की परीक्षा में सफल हुए हैं। लड़कियों का पास परसेंट 80. 57 प्रतिशत, जबकि लड़कों का 75.71 प्रतिशत है। सबसे अच्छे नतीजे कॉमर्स संकाय से आए जहां 91.48 प्रतिशत बच्चे पास हो गए हैं। वहीं आ‌र्ट्स संकाय में 77.97 प्रतिशत और साइंस में 76.38 प्रतिशत ने सफलता हासिल की। परीक्षाओं के नतीजे जारी करने के बाद शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि तीनों संकायों में लड़कियां आगे हैं। बिहार के लगभग सभी क्षेत्रों में कमोबेश लड़कियां ही आगे हैं। इससे ये बात साबित होती है कि सरकार ने लड़कियों को पढ़ाने को लेकर जो काम किया है, उसका सकारात्मक असर दिख रहा है।

आ‌र्ट्स टॉपर्स

रैंक - नाम - स्कूल कॉलेज - अंक

1. मधु भारती - आर लाल कॉलेज खगडि़या - 463

1. कैलाश कुमार -सिमुलतल्ला आवासीय विद्यालय - जमुई - 463

2. नंदिनी भारती - टीएनबी कॉलेज- भागलपुर - 461

3. अभिषेक कुमार -एमएम मेमोरियल उर्दू हाई स्कूल, गोपालगंज - 460

4. श्वेता रानी - एलएसटी कॉलेज नालंदा - 458

5. शाल्वी कुमारी- गुलाब मेमोरियल कॉलेज बेतिया - पश्चिमी चंपारण- 455

5. प्रिया कुमारी - प्रोजेक्ट बालिका हाई स्कूल बगहा प। चंपारण- 455

कॉमर्स टॉपर्स

1. सुगंधा कुमारी - एस एस सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद - 471

2. मो। चांद - इंटर हाई स्कूल, किशनगंज - 470

3. प्रिती सिंह - एमपी हाई स्कूल, बक्सर - 468

3. मो। एहतेशाम - इंटर हाई स्कूल किशनगंज - 468

4. शाहिमा बानो - एसएन सिन्हा कॉलेज औरंगाबाद - 467

4. मैत्रिका वर्मा - संत टेरेसा ग‌र्ल्स हाई स्कूल प। चंपारण - 467

4. रक्षा राज - संत टेरेसा ग‌र्ल्स हाई स्कूल पश्चिमी चंपारण- 467

5. शिवानी कुमारी -गुलाब मेमोरियल कॉलेज, बेतिया - 465

5. पीयूष साहा - इंटर हाई स्कूल किशनगंज - 465

साइंस टॉपर्स

1. सोनाली कुमारी - परमेश्वरी देवी ग‌र्ल्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिहारशरीफ - नालंदा - 471

2. अमन राज - एसएनए कॉलेज बाढ़ - 470

2. नवीन कुमार - किसान कॉलेज, सोसराय, नालंदा - 470

3. मो। साकिब - प्लस टू जिला स्कूल, मोतिहारी पूर्वी चंपारण - 469

4. कल्पना कुमारी - आर। आर। शाह कॉलेज रक्सौल, पूर्वी चंपारण - 468

5. प्रियांशु राज - नूर सराय कॉलेज, नालंदा - 466

रिजल्ट एक नजर

- 13 लाख 40 हजार स्टूडेंट्स ने दी परीक्षा

- 10 लाख 45 हजार 950 पास

- लड़कियों का पास परसेंट 80. 57 प्रतिशत

- लड़कों का पास परसेंट 75.71 प्रतिशत

आ‌र्ट्स

आ‌र्ट्स संकाय में 1 लाख 9 हजार 530 स्टूडेंट फ‌र्स्ट डिविजन में उत्तीर्ण हुए हैं।

- 3 लाख 29 हजार 926 स्टूडेंट रहे सेकेंड डिविजन

- 1 लाख 27 हजार 194 स्टूडेंट थर्ड डिविजन हैं।

कॉमर्स

कॉमर्स में प्रथम श्रेणी में 37 हजार 258 बच्चे पास हुए हैं।

- 24 हजार 242 रहे सेकेंड।

- 6 हजार 106 रहे थर्ड।

साइंस

- 2 लाख 14 हजार 657 बच्चे फ‌र्स्ट

- 1 लाख 88 हजार 574 सेंकेंड

- 8 हजार 36 थर्ड