PATNA: दनियावां थाना में दर्ज दो केस में लापरवाही बरती जा रही है। वो भी पुलिस अधिकारी द्वारा। पीडि़ता थाना से लेकर पुलिस अधिकारियों के ऑफिस का चक्कर लगा रही है। लेकिन पुलिस अधिकारी हैं कि उनकी सुनते ही नहीं। थक हार कर सोमवार को पीडि़त महिला चित्र रेखा देवी प्रभारी एसएसपी सह सिटी एसपी सेंट्रल चंदन कुशवाहा से मिली। उन्हें पूरा मामला बताया।

क्या है मामला

दरअसल, दनियावां थाना के एरई मुस्तफापुर गांव की रहने वाली चित्र रेखा देवी तीन बेटियों के साथ घर में रहती हैं। पति की मौत के बाद घर में कोई भी पुरूष नहीं है। इस कारण गांव के कुछ दबंगों की नजर इनकी बेटियों पर है.उन्हें परेशान भी किया। इस मामले में दनियावां थाना में कांड संख्या ब्भ्/क्7 दर्ज है। फिर बाद में दबंगों ने केस को उठाने के लिए महिला पर प्रेशर बनाया। घर में घुस कर उनके और मासूम बेटियों के साथ मारपीट की थी। जिसके बाद एक और केस कांड संख्या भ्ख्/क्7 दनियावां थाना में ही दर्ज किया गया। अब इस मामले में पुलिस टीम कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। वहीं, फतुहा के एसडीपीओ अनोज कुमार ने केस का सुपरविजन भी अब तक नहीं किया। इसकी शिकायत महिला ने प्रभारी एसएसपी से की। इसके बाद प्रभारी एसएसपी ने फतुहा एसडीपीओ को ख्ब् घंटा के अंदर केस का सुपरविजन कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।