पटना (ब्यूरो)। बहुत बार जिंदगी ऐसी मोड़ पर आती है जहां हम एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करते हुए पुरानी बातें हमारे लिए अप्रासंगिक हो जाती है। पूजा चौधरी और विनय जायसवाल की जिंदगी में भी कुछ ऐसा ही मोड़ आया। जब दोनों ने एक दूसरे का फिर से दामन थामने का फैसला लिया। पूरे एक दशक बाद विनय और पूजा ने एक होने का फैसला करते हुए अपनी कहानी से दूसरे को प्रेरित भी कर रही हैं।

2012 में पूजा और विनय की हुई थी शादी
विनय जायसवाल यूपी के रहने वाले हैं और वह नोयडा में 2012 में जॉब कर रहे थे। पटना की रहने वाली पूजा चौधरी से उनकी शादी तय हुई थी। विनय के अनुसार यह शादी पूरी तरह से अरेंज मैरेज थी। हमने पारिवारिक प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए शादी का फैसला लिया था। 2012 में शादी के बाद एक साल तक सबकुछ ठीक रहा। विनय ने बताया कि दोनों ने गाजियाबाद में शिफ्ट होने का फैसला किया था।

2013 में अलग होने का फैसला
एक साल के अंदर ही दोनों के संबंध खराब हो गए। क्या मामला था। क्यों संबंध खराब हुए थे। विनय ने बताया कि वह एक बूरा दौर था। जिसको हमलोग छोड़कर आगे निकल चुके हैं। अब उस दौर को हम याद नहीं करना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच कुछ मिस कन्फयूजन हो गया था। हालांकि इसके बाद भी वे लोग अपने संबंध को खराब नहीं होने दिया था।

2017 में तलाक हुआ
वर्ष 2013 में अलग होने के बाद दोनों ने लिगल ऑप्शन की तलाश करते हुए इस मामले को कोर्ट में ले गए थे। वहां पर लम्बी कार्रवाई के बाद दोनों ने म्यूचल अंडरस्टैंडिंग के तहत तलाक का फैसला लिया था। विनय जायसवाल के अनुसार यह समय उनके लिए बेहद निराश करने वाला था। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने और पूजा ने अपने संबंधों को बहुत खराब नहीं होने दिया था। विनय याद करते हुए कहते हैं कि कोर्ट की कार्रवाई जब वे और पूजा जाते थे दोनों नास्ता एक साथ करते थे। कोर्ट ने फाइनली उन्हें 2017 में डाइवोर्स के लिए अप्रूव कर दिया। जिसके बाद वे अलग हो गए थे।

दोनों के पास शादी के नए प्रस्ताव
विनय बताते हैं कि तलाक के बाद दोनों परिवार का एक-दूसरे पर इस बात के लिए दबाव था कि वे जल्द से जल्द नए वैवाहिक बंधनों में बंध जाए। लेकिन शायद हम दोनों ने इतना के बाद भी एक-दूसरे के करीब आने की उम्मीद अभी भी नहीं छोड़ी थी। हमारे बीच तलाक के बाद भी फोन पर बातचीत होती थी। हम कहीं न कहीं भावनात्मक रूप से एक-दूसरे से अलग नहीं हो पा रहे थे।

2023 में हार्ट अटैक की खबर सुनकर मिलने आई पूजा
2023 में उन्हें 21 अगस्त को हार्ट अटैक का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें बाइपास सर्जरी करानी पड़ी थी। इस बात की जानकारी पूजा को हुई और वह अपने आपको मेरे पास आने से रोक नहीं पाई थी। पूजा फिर से दिल्ली जाती है। जहां विनय का इलाज चल रहा था। वह पूरे हॉस्पिटल अवधि में विनय के साथ रही। फिर वह विनय के घर पर भी जाती थी।

हार्ट अटैक की खबर पूजा को कैसे मिली
पूजा चौधरी ने बताया कि वे तलाक के बाद भी विनय का फोन पर हालचाल लेते रहती थी। उनकी अक्सर विनय से बात होती थी। फिर एक दिन अचानक से विनय का फोन उठना बंद हो गया। उन्हें उनके बीमारी के बारे में अभी तक पता नहीं था। फिर विनय के फैमिली के लोगों ने बताया कि विनय अभी हॉस्पिटल में हैं। उन्हें हर्ट अटैक का दौरा पड़ा है। जिसके बाद वह अपने आपको विनय के पास जाने से रोक नहीं पाई।

नवंबर में फिर से शादी का फैसला
हॉस्पिटल से जब विनय घर गए तब पूजा भी उनके साथ थी। वह इस हाल में विनय को छोड़कर नहीं जाना चाहती थी। जिसके बाद दोनों ने शादी का फैसला लिया। इस तरह दो दिल पूरे एक दशक यानी दस सालों के बाद फिर से एक हो गए। विनय जायसवाल ने बताया कि हमलोगों ने जिंदगी से यह सीखी है कि जो हमें जिंदगी मिली है वह बहुत छोटी है। हमें छोटी-छोटी बातों में अपना समय नहीं गवाना चाहिए। अलग होना कोई रास्ता नहीं है।