PATNA: अच्छा काम करने वाले अफसर या कर्मी डरें नहीं। सरकार ऐसे अफसरों के साथ है। वहीं जो अधिकारी अच्छा काम नहीं करेंगे उन्हें बख्शा भी नहीं जाएगा। मद्य निषेध एवं उत्पाद मंत्री अब्दुल जलील मस्तान ने सोमवार ये बातें कहीं।

अधिवेशन भवन में उत्पाद पदक वितरण समारोह में मस्तान ने ये बातें कहीं। इस मौके पर उन्होंने चार जिलों के एसपी और चौदह उत्पाद विभाग के कर्मियों सहित साठ लोगों को उत्पाद पदक से सम्मानित किया। मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह, डीजीपी पीके ठाकुर, उत्पाद विभाग के प्रधान सचिव केके पाठक, एडीजी विधि व्यवस्था आलोक राज और उत्पाद आयुक्त आदित्य कुमार दास इस मौके पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि पूर्ण शराबबंदी की लड़ाई लंबी है और यह सालों चलेगी। अवैध तरीके से शराब के धंधे में लगे लोग नया-नया रास्ता खोजते जाएंगे, युवा वर्ग को भी लगाएंगे। हम विश्वस्त हैं कि हमलोग जरूर सफल होंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सावधानी यह रखें कि निर्दोष न फंसें। दोषी को ही पकड़ें। कहा कि कोशिश यह हो रही है कि अगले वर्ष से शराबबंदी को लागू कराने की दिशा में उत्कृष्ट काम करने वाली पंचायत और आम लोगों को भी पुरस्कृत किया जाए।

डीजीपी पी के ठाकुर ने कहा कि हम पूर्ण शराबबंदी के दूसरे चरण में प्रवेश कर गए हैं। शराब बरामदगी अप्रत्याशित तरीके से बढ़ रही है। हरियाणा और अरुणाचल प्रदेश तक से शराब लायी जा रही है। धंधेबाज बालू, कोयला व गिट्टी के ट्रक में शराब छिपा कर ला रहे हैं। एलर्ट रहें।

जो एसपी डीएसपी हुए सम्मानित

क्। गरिमा मल्लिक- एसएसपी, गया

ख्। प्रकाश नाथ मिश्र- एसपी, शिवहर

फ्। हरप्रीत कौर-एसपी, भभुआ

ब्। राकेश कुमार- एसपी, वैशाली

भ्। मनीष कुमार- एएसपी, सारण

म्। दिलनवज अहमद- डीएसपी, दरभंगा

7.शहरयार अख्तर- एसडीपीओ, नगर, भागलपुर

8.हरिमोहन शुक्ला- एसडीपीओ, पटना सिटी

-----------

एसएसबी के अधिकारी

क्। सुनील कुमार ख् तिलक राज फ्। शिव शंकर, ब्। प्रभात कुमार भ्। संतोष राम म्। पंकज कुमार 7. श्यामल सरकार

-----

उत्पाद विभाग के पुरस्कृत अधिकारी व कर्मी

क्। लाला अजय कुमार सुमन ख्। सौरभ कुमार फ्। प्रदीप कुमार ब्। वीेरेंद्र कुमार भ्। देवेंद्र सिंह म्। शंकर कुमार सिंह 7. चौधरी सूर्य भूषण 8. मो। सगीर अंसारी 9. कुलवंत कुमार क्0. शैलेंद्र कुमार क्क्। अजीत कुमार क्ख्। गणेश चंद्रा क्फ्। निर्मल कुमार क्ब्। धर्मेद्र झा