- सीएम ने भोजपुर में जरबेरा फूल की खेती वाले पॉलीहाउस का किया निरीक्षण

ARA/BUXAR/PATNA: कटाई के समय खेतों में फसलों का अवशेष नहीं रहे, इसके लिए यंत्रों की खरीद पर बिहार सरकार किसानों को 75 परसेंट अनुदान देगी। शुक्रवार को यह बातें सीएम नीतीश कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में पर्यावरण और पानी का संकट पैदा हो रहा है। कई देशों में भूगर्भ जल समाप्त है। बिहार पहला राज्य है, जिसने इस पर अभियान शुरू किया है। जल-जीवन-हरियाली अभियान की चर्चा देश-विदेश में हो रही है। माइक्रोसॉफ्ट के मुखिया बिल गेट्स बिहार आए थे। वे अभियान से इतने प्रभावित हुए कि कहा कि केवल अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस में ही नहीं, बिहार में भी जलवायु परिवर्तन पर ¨चता और चर्चा हो रही है। सीएम ने जल-जीवन-हरियाली यात्रा के क्रम में बक्सर में ¨हदी साहित्य के 'शिव' आचार्य शिवपूजन सहाय के गांव उनवांस पहुंचे थे।

एक लाख तालाब का सौंदर्यीकरण

सीएम ने कहा कि बिहार में मानसून के दौरान औसतन 1200 मिमी बारिश होती थी, अब यह आंकड़ा घटकर औसत 901 मिमी रह गया है। इस समस्या को देखते हुए राज्य में एक लाख तालाबों को चिन्हित किया है, जिन्हें अतिक्रमणमुक्त कर उनका सुंदरीकरण किया जाएगा। इसके साथ ही तीन लाख कुओं को खोजा गया है।