-पटना और पूर्णिया प्रमंडल में खोले जाएंगे प्रशिक्षण केन्द्र

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्कन्ञ्जहृन्: श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार से रोजगार या स्वरोजगार के लिए विदेश जाने वाले नौजवानों तथा कामगारों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि विदेश प्रवास के दौरान किन नियमों और कानूनों का पालन करना है, ताकि किसी कठिनाई का सामना नहीं करना पडे़। मंगलवार को मंत्री ने श्रम संसाधन विभाग द्वारा तैयार प्रस्थान पूर्व उन्मुखीकरण व्यवस्था करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश अफसरों को दिया।

मंत्री ने विदेश के लिए प्रस्थान पूर्व उन्मुखकरण कार्यक्रम के लिए प्रस्ताव को हरी झंडी दी। इस मौके पर उन्होंने बताया कि इंडिया सेंटर फॉर माइग्रेशन के मुख्य प्रशासनिक पदाधिकारी द्वारा प्रस्थान पूर्व उन्मुखीकरण हेतु प्रशिक्षण केन्द्रों की सूची मांग की गई है जिसके आलोक में सभी प्रमंडलों में ऐसे केन्द्र स्थापित करने का प्रस्ताव है। अभी पांच प्रमंडलों में संयुक्त श्रम भवन तैयार है जहां प्रशिक्षण के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। ऐसे प्रमंडल में पटना, तिरहुत (मुजफ्फरपुर), दरभंगा, गया एवं पूर्णिया शामिल हैं, जहां प्रशिक्षण केन्द्र खोले जाएंगे। छपरा, मुंगेर, भागलपुर एवं सहरसा में प्रशिक्षण व्यवस्था नहीं है। इसलिए वहां के नौजवानों के लिए अन्य प्रमंडलों में प्रशिक्षण की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि श्रम संसाधन विभाग के नियोजन पदाधिकारी और श्रम अधीक्षक को मुख्य प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण देने का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को भेजा गया है।