PATNA : बेलछी स्थित पीएनबी बैंक के कैश वैन को लूटे जाने के मामले में पुलिस को एक और सफलता मिली है। हुआ यूं कि लूट के मामले में पिता और भाईयों की गिरफ्तारी का बदला लेने के लिए बीती रात रजनीश ने बाढ़ पुलिस की पेट्रोलिंग टीम पर फायरिंग कर दी लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने उसे खदेड़ कर कर पकड़ लिया। जबकि दो साथी फरार हो गए। उसके पास से दो सरकारी पिस्टल और एक रिवाल्वर के साथ ही लूट का एक लाख रुपया भी बरामद किया।

धलौड़ के पास हुआ आमना-सामना

मालूम हो कि कैश वैन लूट के मामले में पिछले दिनों पटना पुलिस ने मनीष, ललन और पिता शिवशंकर सिंह को गिरफ्तार किया था। जबकि रजनीश और राजेश की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही थी। इस बीच पुलिस को जानकारी मिली कि जेल में मनीष और ललन से मिलने कोई अंजान व्यक्ति आता है। इसको लेकर पटना पुलिस ने दोनों को रिमांड पर लिया। उसके बताए जगहों पर छापेमारी की जा रही थी, तभी पटना-मोकामा एनएच पर धलौड़ गांव के पास आमना-सामना हो गया और उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी, लेकिन पकड़ा गया।

- लूट के पैसों से चुकाया उधारी

वैन लूटने के बाद रजनीश ने न केवल उधारी पैसा चुकाया, बल्कि कई लोगों को उधार में पैसा भी दिया था। उसने अपनी मौसी को ख्.भ्0 लाख, चाचा को फ् लाख, मकान मालिक (बाढ़ में जिसके घर में रहते थे) को क् लाख रुपया दिया। इसके अलावा समस्तीपुर में घर का निर्माण कराया और एक पिकअप वैन भी खरीदा।

-चार भाईयों ने दिया था अंजाम

कैश वैन को लूटने के लिए एक ही परिवार के चार भाईयों ने अंजाम दिया था। पटना पुलिस ने मनीष कुमार, ललन कुमार और पिता शिवशंकर सिंह के बाद रजनीश कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है.हालांकि एक भाई राजेश कुमार अभी फरार चल रहा है।

इन पुलिस वालों को गोली मारी

- सुरेश ठाकुर, एसआई

- भुवनेश्वर प्रसाद, एसआई

- रामराज चौधरी, एएसआई

- इन मामलों में शामिल है रजनीश

- क्म् मार्च ख्0क्म् : नालंदा जिले के बिन्द थाना क्षेत्र में एसआई की गोली मारकर रिवाल्वर लूटा था।

- ख्7 फरवरी ख्0क्7 : नालंदा जिला के सोहसरा थाना क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक में दो व्यक्ति को गोली मार कर लूटा था ब्0 लाख रुपया।

- ख्ब् सितम्बर ख्0क्म् : फतुहा थाना क्षेत्र में एएसआई को गोली मार हत्या कर दी और पिस्टल लूट लिया।

- म् मार्च ख्0क्7 : बेलछी थाना क्षेत्र में बैंक गार्ड सहित तीन लोगों को मौके के घाट उतारा, म्0 लाख रुपया लूट लिया।

- क्8 अप्रैल ख्0क्म् : बाढ़ थाना क्षेत्र में एसआई को गोली मार कर पिस्टल लूट लिया।

- यह हुआ बरामद

सरकारी पिस्टल - ख्

सरकारी रिवाल्वर - क्

गोली - क्

बेलछी बैंक की लूटी गई राशि - क् लाख

मोटर साइकिल - क्

कैश वैन लूट मामले में रजनीश को बीती रात गिरफ्तार किया गया। बाढ़ पुलिस पेट्रोलिंग टीम को निशाना बनाने की तैयारी थी। लेकिन पुलिस ने घटना को अंजाम देने से इससे पहले ही खदेड़ कर पकड़ लिया। दो अन्य साथी फरार हो गए। उनको भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।

- मनु महाराज, एसएसपी, पटना