GAYA/PATNA: अभिनेत्री सह मथुरा की सांसद हेमा मालिनी से गुरुवार को विष्णुपद मंदिर में करीब 15 मिनट तक पूजा-अर्चना की। देश की तरक्की और शांति की कामना की। हेमा की पूजा को लेकर विष्णुपद प्रबंधकारणी समिति द्वारा विशेष प्रबंध किया गया था। गर्भगृह स्थित भगवान श्रीहरि विष्णु के चरणचिह्न में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा, पाठ एवं तुलसी अर्चना की। गयापाल पुरोहित हीरा नाथ दाड़ीवाला द्वारा सांसद को तुलसी अर्चना कराया गया।

बौद्ध महोत्सव में पहुंचीं थी हेमा

वहीं समिति के सचिव गजाधर लाल पाठक, सदस्य महेश लाल गुपुत एवं शंभू नाथ बिठल द्वारा विष्णु चरण चिन्ह भेंट किया गया। पूजा के बाद सांसद ने कहा कि बिहार आकर काफी खुशी मिल रही है। राज्य का तेज गति से विकास हो रहा है। विकास को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ राज्य के सभी लोगों को बधाई देता हूं। विकास कार्य में सरकार के साथ जनता भी सहयोग कर रही है। विदित हो कि सांसद हेमा मालिनी बोधगया में जारी बौद्ध महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचीं थीं।