-प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने पूर्वोत्तर की जीत को बताया ऐतिहासिक

क्कन्ञ्जहृन्: पूर्वोत्तर की जीत पर शनिवार को बीजेपी ऑफिस में होली के दूसरे दिन भी होली और दीपावली एक साथ मनाई गई। पूर्वोत्तर में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत हुई है। बीजेपी सबका साथ सबका विकास के साथ काम कर रही है। कांग्रेस मुक्त भारत के साथ ही कम्यूनिस्ट का प्रभाव भी खत्म होता दिख रहा है। शनिवार को त्रिपुरा और नागालैंड के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने ये बातें कहीं। बीजेपी ऑफिस में विजय दिवस मनाया गया। नेताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। मिठाइयां बांटी और पीएम नरेंद्र मोदी तथा बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के समर्थन में नारे भी लगाए। प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बीजेपी का नारा है सबका साथ, सबका विकास। इसके साथ पार्टी का हर कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं।

जनविरोधी नीतियों से कांग्रेस का सफाया

नित्यानंद राय ने कहा कि जनविरोधी नीतियों के कारण पूर्वोत्तर राज्य से भी कांग्रेस का सफाया हो गया है। केंद्रीय राज्य मंत्री मंत्री गिरिराज सिंह, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री विनोद नारायण झा, मुख्य सचेतक अरुण सिन्हा, प्रदेश संगठन महामंत्री नागेन्द्र, राजेन्द्र सिंह, उपाध्यक्ष देवेश कुमार, मंत्री अमृता भूषण राठौर, प्रवीण तांती, प्रवक्ता संजय टाइगर, संतोष रंजन, महानगर भाजपा अध्यक्ष सीताराम पाण्डेय, महिला मोर्चा अध्यक्ष अनामिका सिंह और किरण गुप्ता समेत अन्य नेता मौजूद थे।