पटना (ब्यूरो)। मुंडन संस्कार में हुई फायङ्क्षरग के दौरान एक दंपत्ति को गोली लग गई। गोली लगने के बाद दोनों को गंभीर हालत में नगर के विश्वामित्र अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनाके संबंध में चिकित्सक डॉ। राजीव झा ने बताया कि घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है हालांकि, अभी कुछ भी कहना मुश्किल है।

छत से देख थे कार्यक्रम

मिली जानकारी के अनुसार कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के दिया गांव निवासी त्रिपुरारी ठाकुर के भतीजे का रविवार को मुंडन संस्कार समारोह आयोजित था। रात्रि करीब 10:30 बजे त्रिपुरारी अपनी पत्नी पूजा के साथ घर की छत पर बैठे घर में चल रहे कार्यक्रम को देख रहे थे। इसी बीच संभवत: हर्ष फायङ्क्षरग के दौरान बंदूक से निकली गोली अचानक उन्हें आकर लग गई। गोली उनकी हथेली को बेधते हुए उनकी पत्नी के पेट में जा लगी। गोली लगते ही पति-पत्नी की चीख सुनकर जैसे ही घरवाले छत पर पहुंचे कि दोनों को खून से लथपथ देख तत्काल बक्सर ङ्क्षसडिकेट के समीप स्थित विश्वामित्र अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की चिकित्सा जारी है।

इस संबंध में कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि इस घटना में अभी तक उनके पास कोई आवेदन नहीं आया है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।