PATNA : गया के आंती से लाई जा रही गोलियों की एक बड़ी खेप को पटना पुलिस ने बरामद किया है। गोलियां एसएलआर और 8 एमएम जैसे अत्याधुनिक हथियार के हैं। इतना ही नहीं इस खेप में एके-ब्7 के तीन मैगजीन भी हैं। इस मामले में बेउर इलाके के रहने वाले संजय कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साथ ही दो बाइक भी जब्त की है। पुलिस को ये सफलता शनिवार की देर रात मिली। दरअसल, सिटी एसपी वेस्ट सत्य प्रकाश ने थानेदारों को रात में गाडि़यों की चेकिंग करने का निर्देश दिया था। इसी दौरान गोलियों का जखीरा ले जाने की इंफॉरमेशन मिली। लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि जखीरा कितना बड़ा है।

- बाइक छोड़ भागे सप्लायर

सिटी एसपी वेस्ट का निर्देश मिलते ही फुलवारी शरीफ के एएसपी राकेश कुमार एक्टिव हुए। फिर बेउर थाने की पुलिस के साथ कुरकुरी पुल पर चेकिंग शुरू हुई। पुलिस को एक्टिव देख सप्लायर पहले रूके। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर करें क्या? तब तक पुलिस की नजर उन पर पड़ी। पुलिस को अपनी ओर आता देख दो बाइक को छोड़ सभी लोग भाग गए। लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर संजय को कब्जे में ले लिया। उसके पास से पुलिस ने एक बैग बरामद किया। जिसमें गोलियों का जखीरा और मैगजीन था।

- सफलता के बाद भी सकते में पुलिस

गोलियों की खेप और एके-ब्7 की मैगजीन का पकड़ा जाना पटना पुलिस की बड़ी सफलता है। लेकिन इसके साथ ही पुलिस सकते में भी आ गई है। आखिर राजधानी के अंदर गोलियों की इतनी बड़ी खेप आई कहां से? किसके पास पहुंचाने की तैयारी थी? क्योंकि आमतौर पर बड़े अपराधियों को भी गोलियों की इतनी बड़ी खेप और एके-ब्7 के मैगजीन की जरूरत नहीं पड़ती।

- एटीएस और एसटीएफ से की बात

गोलियों के साथ बरामद मैगजीन रेग्युलर है। जिसका ज्यादातर इस्तेमाल आर्मी और पुलिस में ही होता है। अब पटना पुलिस ने इस मामले में स्टेट के एटीएस और पटना एसटीएफ से बात की है। पुलिस की मानें तो मैगजीन की लूट या चोरी किए जाने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। हालांकि असलियत क्या हैं? इसका खुलासा इंवेस्टिगेशन के दौरान ही होगा।

बरामदगी

क्। 8एमएम की गोल - फ्ख्0

ख्। 7.म्ख् एमएम की गोली - ख्क्ब्

फ्। एके-ब्7 की मैगजीन - फ्

ब्। बाइक - ख्

गिरफ्तारी

क्। संजय कुमार, बेतौड़ा, बेउर, पटना

अब तक की जांच में पुलिस को काफी लीड्स मिली है। पकड़ा गया संजय कैरियर का काम करता है। इसके साथ रहे लोगों की पहचान हुई है। खेप को कहां पहुंचाया जाना था। इसकी जांच की जा रही है।

चंदन कुशवाहा, सिटी एसपी, पटना सेंट्रल