न्क्त्रन्/क्कन्ञ्जहृन्: भोजपुर के कई प्रखंडों में आग से धान की फसल का नुकसान हुआ है। जगदीशपुर प्रखंड के हेतमपुर गांव स्थित खलिहान में आग लगने से धान के सैकड़ों बोझा जलकर राख हो गया। हेतमपुर के महादलित टोला निवासी मोहन मुसहर के तीन बिगहे की धान का बोझा खलिहान में जमा था। तभी गुरुवार की रात 11 बजे अचानक खलिहान में आग लग गई। लोग जबतक कुछ समझ पाते खलिहान में रखे धान का बोझा जलकर राख हो गया। बताया गया कि मोहन मुसहर कर्ज लेकर खेती किया था। वार्ड संघ के प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र प्रताप सिंह हेतमपुर के वार्ड सदस्य रामजी मुसहर, वार्ड संघ सचिव राहुल कुमार, महासचिव अवधेश राम, उपाध्यक्ष चंद्रभान कुशवाहा, हरि कुशन यादव, उमा यादव सहित अन्य त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधियों ने पीडि़त परिवार से मिल मुआवजा दिलवाने का भरोसा दिया।