पटना ब्यूरो। जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुस्कार से पुरस्कृत बालक मो। हुसैन को शनिवार को सम्मानित किया। यह पुरस्कार पांच से 18 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों को छह श्रेणियों कला और संस्कृति, वीरता, नवाचार, शैक्षिक, समाज सेवा और खेल में उत्कृष्टता के लिए प्रदान की जाती है। मो। हुसैन को कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2024 में राष्ट्रपति द्वारा प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से समानित किया गया है। मो। हुसैन को प्राप्त सम्मान से बिहार सरकार के साथ जिला प्रशासन के गौरव में उत्तरोत्त्तर वृद्धि हुई है। पत्थर की मस्जिद के पास रहने वाले 17 वर्षीय मो। हुसैन कचरे और प्राकृतिक चीजों को मिलकर खिलौने बनाते हैं। इनके पिता फाइल बाइङ्क्षडग का काम करते हैं तथा माता सिलाई का काम करती हैं। मो। हुसैन छह वर्षों से शिक्षा विभाग द्वारा संचालित किलकारी बिहार बाल भवन से जुड़े हैं। वर्ष 2018-19 में संस्कृति स्रोत एवं प्रशिक्षण केंद्र नई दिल्ली संस्कृति मंत्रालय से हस्तशिल्प कला से छात्रवृत्ति भी प्राप्त किए हैं। वर्ष 2021 में आजादी के अमृत महोत्सव में आनलाइन राष्ट्रीय रंगोली प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन कर चुके हैं। वर्तमान में मो। हुसैन ने साइंस विषय से इंटरमीडियट की परीक्षा दी है।