-सीएम नीतीश ने कुशेश्वरस्थान के बाढ़ प्रभावित इलाकों का मोटरबोट से किया निरीक्षण

PATNA:कुशेश्वरस्थान बिहार का एक ऐसा इलाका है, जहां 6 महीने तक बाढ़ का पानी रहता है। इससे निजात दिलाने के लिए विशेष योजना तैयार की गई है, काम चल रहा है। ताकि, यहां की तीनों नदियों से सुरक्षा के लिए बांध व अन्य जरूरी प्रबंध कर पानी को व्यवस्थित किया जाए। इसके बाद सभी समस्याओं का अंत होने लगेगा। लोगों को 6 महीने बाढ़ में घिरे रहने की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी। यह बातें सीएम नीतीश कुमार ने कही।

कार्य ठीक से चल रहा या नहीं

सीएम मंगलवार को दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का मोटरबोट से निरीक्षण करने के बाद यहां बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि बाढ़ के दौरान लगातार राज्य के सभी जिलों पर नजर रखते हैं। जहां कहीं भी बाढ़ का प्रकोप होता है, वहां का हवाई सर्वेक्षण करते हैं। बाढ़ पीडि़तों को सरकारी स्तर पर दी जानेवाली सहायता की रोज समीक्षा करते हैं। देखते हैं कि राहत का काम ठीक से चल रहा है या नहीं। हमारा यह कार्य 2007 से चल रहा है। इसी सिलसिले में यहां आना था। दरभंगा और मधुबनी को पहले भी हवाई सर्वेक्षण कर देखा है। उन्होंने कहा कि आज कुशेश्वरस्थान में आकर देखा कि बाढ़ पीडि़तों को क्या मदद की जा रही है। लोगों ने व्यवस्था को संतोषजनक बताया।

हेलीपैड से पीडि़तों के बीच पहुंचे

सीएम कुशेश्वरस्थान प्रखंड के पक्षी विहार स्थित हेलीपैड पर उतरे। वहां से मोटरबोट पर जल संसाधन संजय कुमार झा और संबंधित अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित परिवारों का हाल जानने अदलपुर और सहोरवा गांव पहुंचे। लोगों का हाल जाना। इसके बाद बाढ़ कुशेश्वरस्थान के बाढ़ राहत शिविर सह सामुदायिक किचन मध्य विद्यालय, मसानखोन का अवलोकन किया। यहां बाढ़ पीडि़तों के लिए की गई व्यवस्था और भोजन का अवलोकन किया। मध्य विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं से मुलाकात कर पढ़ाई -लिखाई और शिक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। फिर शंकरा माडर्न स्कूल के स्वास्थ्य कैंप और कोविड टीकाकरण केंद्र को देखा। इस दौरान उन्होंने जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा और डीएम डा। त्यागराजन एसएम से कई ¨बदुओं पर जरूरी जानकारी ली।

ममता को दिया 15 हजार का चेक

सीएम ने बाढ़ राहत शिविर में जन्म लेनेवाली बच्ची के लिए नई योजना का शुभारंभ किया। इसके तहत बाढ़ राहत शिविर में कन्या के जन्म लेने पर 15 हजार और नवजात बच्ची के लालन-पालन के लिए प्रदान किया जाता है। सीएम ने पहली लाभुक ममता देवी को 15 हजार रुपये का चेक दिया। इसके अलावा कल्याणकारी योजनाओं के तहत चयनित लाभुकों को चेक दिया। मुस्लिम तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला सहायता योजना से 25 हजार रुपये का चेक नजमा आफरीन और मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक रोजगार ऋण योजना के तहत कुशेश्वरस्थान के मो। रब्बानी को पांच फीसद साधारण ब्याज दर पर दो लाख रुपये का चेक दिया।