-जलपुरुष राजेंद्र सिंह ने काबर में किया जनसंवाद

PATNA/BEGUSARAI: काबर झील जैसे बिहार के अनमोल झील और ताल-तलैयों से परिपूर्ण भूभाग में कभी बाढ़ तो कभी सुखाड़ की स्थिति ¨चताजनक है। काबर साफ और सुंदर जल का झील है। यह बातें जल पुरुष नाम से चर्चित राजेंद्र सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि इसकी बनावट प्राकृतिक रूप से बेहतरीन है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान काबर के उजड़ने के दर्द को झेल रहे लोकल लोगों की सामाजिक स्थिति ठीक नहीं है। इन गरीब मछुआरों और दलितों की स्थिति में सरकार सुधार करें। इसके बिना काबर के विकास की बात करनी बेमानी है। इलाके को पर्यटन और तीर्थ के शिखर पर स्थानीय लोगों के सहयोग से सरकार ले जा सकती है। जल पुरुष राजेंद्र सिंह ने रविवार को काबर झील परिक्षेत्र और पक्षी विहार के निरीक्षण के बाद काबर में आयोजित जन संवाद को संबोधित किया। मौके पर काफी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

यहां के लोगों को रोजगार नहीं

उन्होंने कहा कि काबर के बीच रहने वाले मूल निवासी करीब भ्00 मछुआरों, दलितों व महादलितों को आवास, अपनी जमीन, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार तक ठीक से नहीं है। सरकार इनके शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, रोजगार और कम से कम पांच डिसमिल जमीन की गारंटी दे। विकास के लिए काबर को दो भागों में बांट कर समझाना जरूरी है। स्थानीय कमेटी द्वारा काबर झील और जलाशयों के संरक्षण के लिए प्रयास किया जाएगा। सीएम से बात कर काबर के विकास के लिए उनसे आग्रह किया जाएगा। उन्होंने किसानों से बात कर काबर के विकास पर मंथन किया। सहयोग का आश्वासन दिया। जनसंवाद की अध्यक्षता पवन देवी ने की। रमेश कुमार, साइंस सोसायटी के निरंजन कुमार आदि मौजूद थे।