PATNA : अवैध होर्डिग से नगर निगम को लगातार राजस्व का चूना लग रहा है। इसके बाद निगम के द्वारा अवैध होर्डिग पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव ने भी इस संबंध में कार्रवाई का निर्देश दे रखा है, फिर भी निगम सुस्त पड़ा है। सोमवार को मेयर सीता साहू ने अवैध होर्डिग पर कार्रवाई नहीं करने पर राजस्व प्रशाखा को कटघरे में खड़ा किया।

क्यों नहीं हो रही कार्रवाई

मेयर ने कहा कि नगर विकास के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद के निर्देश के बाद भी कार्रवाई नहीं हो रही है। वर्ष 2015-16 तक 33 करोड़ से अधिक का राजस्व घाटा हुआ है। इसमें मात्र 1400-1500 अवैध होर्डिंग का जिक्र है। मेयर ने नगर आयुक्त केशव रंजन को पत्र भेज अविलंब सभी अवैध होर्डिंग को हटाने का निर्देश दी हैं। मेयर ने बताया कि निगम की ओर से अवैध होर्डिंग पर हुई कार्रवाई को लेकर नोडल अधिकारी से विवरण मांगी गई थी। तब उन्हें बताया गया कि शहर में कुल 3500 अवैध होर्डिग चिन्हित किए गए थे।