PATNA CITY: दहेज प्रताड़ना की शिकार महिला के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि घटना ख्7 दिन पहले की है लेकिन इसकी जानकारी मंगलवार को उस समय सामने आई जब विवाहिता के पिता ने दीदारगंज थाना में दहेज प्रताड़ना के साथ-साथ अपहरण का मामला दर्ज कराया।

ये है मामला

दीदारगंज थाना क्षेत्र के दीदारगंज मोहल्ला निवासी जयराम राय ने बताया कि भ् साल पहले हैसियत के हिसाब से बेटी कंचन की शादी गौरीदास की मंडी सामलिया गली निवासी रामदयाल प्रसाद यादव के पुत्र विनोद कुमार से की थी। 9 महीने बीते ही थे कि ससुराल वाले ब् लाख रुपये की मांग कर बेटी को प्रताडि़त करने लगे। थक हार कर एक साल बाद बेटी को घर ले आया। इसके बाद गोवा में रह रहा विनोद, कंचन ने बातचीत करते रहता था। अचानक ब् मई को कंचन के पास फोन आया कि विनोद उसे विदा करा कर ले जाना चाहता है। इसके बाद ख्ब् मई को सुबह क्0 बजे कंचन श्री गुरु गो¨वद सिंह महाविद्यालय के लिए निकली, लेकिन लौटी नहीं। अगले दिन कॉलेज पहुंचकर पता किया तो कोई जानकारी नहीं मिली। पिता ने ससुराल वालों पर पुत्री के अगवा करने का मामला उसी दिन दर्ज कराया। मामले में पति, ससुर, सास, ननद व ननदोई को आरोपित किया गया है। पिता का आरोप है कि ख्7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस खोजबीन नहीं कर रही है।