पटना (ब्यूरो)। दिनभर परिचितों से लोग मदद की गुहार लगाते रहे। राजधानी में कहीं पर बच्चे दूध के लिए बिलख रहे थे तो कहीं लोग पीने की पानी के लिए तरस रहे रहे थे। जान बचाने के लिए लोग जिला प्रशासन द्वारा जारी इमरजेंसी नंबर पर फोन लगाते रहे। सोमवार को जब लोग अपने घरों से बाहर निकले तब उन्होंने राहत की सांस ली।

एनडीआएफ के जवान बने रक्षक

जो लोग बाढ़ के चलते घरों में फंसे हैं उन्हें बाहर निकालने के लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के साथ ही बिहार पुलिस की टीमें लगातार बाढ़ ग्रस्त इलाकों में रेस्क्यू अभियान चला रही हैं। लोग घरों की निचली मंजिल में पानी भर जाने के चलते ऊपरी मंजिल पर शरण लिए हुए है। राजेंद्र नगर में 10 फीट से ज्यादा पानी भर गया है। एनडीआरएफ की टीम लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चला रही हैं।

इस तरह का दिन भर चलता रहा मैसेज

'मैंने अपना सामान पैक कर लिया है। घर में पानी घुसता जा रहा है। अगर नहीं बचाया गया तो हम लोग डूब जाएंगे।'

- नीलू सिंह, राजेंद्र नगर

'मेरे घर में पानी घुस गया है। मेरी मां को टॉइफाइड हो गया है। इलाज कराने जाना मुश्किल हो गया है। प्लीज हेल्प मी।'

- मनोज राय, राजेंद्र नगर

'मैं रांची में हूं। मेरा परिवार घर में फंसा हुआ है। पीने की पानी खत्म हो गई है। प्लीज उन्हे बचाए।'

- नागेंद्र पंकज, कंकड़बाग

'हम लोग थर्ड फ्लोर पर फंसे हुए हैं। खाने पीने की काफी दिक्कत हो रही है। बाहर निकलना मुश्किल है।'

- मनोज राय, जय प्रकाश नगर

'बच्चे का दूध खत्म हो  गया है। बच्चा बिलख रहा है। प्लीज मेरे बच्चे की हेल्प करें।'

- अनिता सिंह, राजेंद्र नगर

'घरों में पानी घुस गया है। मेरे घर में 8 फीट पानी जमा हुआ है। पानी खत्म हो गया है। प्लीज हेल्प।'

- भूषण समरी, राजेंद्र नगर

'विद्या निवास में मेरा परिवार फंसा हुआ है। दो दिन से पानी खत्म हो गया है। प्लीज पानी की व्यवस्था करें।

- समीर झा, कंकड़बाग

'मेरे घर में 12 लोग फंसे हुए हैं। 9 फीट पानी भर गया है। पानी लेबल बढ़ा तो हम लोग डूब जाएंगे।'

- डाॅ। उषा सिंह, राजेंद्र नगर

'मैं मुंबई में हूं। मेरी मां घर में अकेली है। वो बीमार है। प्लीज उन्हे बचाए। आप लोगों का बहुत आभारी रहूंगा।'

- राहुल कुमार, गर्दनीबाग

'दो दिन से बिजली नहीं है। मेरे घर में पानी खत्म हो गया है। प्लीज पानी की  व्यवस्था करा दे। हम लोग बहुत परेशान हैं।'

- विवेक सोनी, पत्रकार नगर

patna@inext.co.in

National News inextlive from India News Desk