दिल्ली पुलिस की टीम ने बिहार पुलिस की मदद से उसके एक रिश्तेदार के यहां से दबोचा। प्रदीप शेखपुरा के न्यू डीएम स्कूल के पास रहता है। उसे लखीसराय के बड़हिया के लोहिया चौक पेट्रॉल पम्प के पास से पकड़ा गया। वह अपने मौसा हरेराम के यहां छिपा हुआ था।

एयर इंडिया की फ्लाइट से भेजा गया दिल्ली
 इसकी जानकारी एडीजी हेडक्वार्टर रविन्द्र कुमार ने दी। प्रदीप को रात 8.40 की एयर इंडिया की फ्लाइट आईसी 416 से दिल्ली भेजा गया। इससे पहले उसे लखीसराय कोर्ट में पेश कर दिल्ली पुलिस ने उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया था। मिली जानकारी के मुताबिक प्रदीप और मनोज एक साथ काम करते थे। इन लोगों दिल्ली के गांधी नगर एरिया में पांच साल की बच्ची गुडिय़ा के साथ रेप करने का आरोप है। मनोज को पहले ही मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार किया जा चुका है।