PATNA: सुबह की सैर करने गई लड़की से छेड़छाड़ करना मनचले को भारी पड़ गया। लड़की के शोर करने पर आस-पास के लोग जुट गए और आरोपी को पकड़ लिया गया। फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

बुद्धा कॉलोनी थाने के एसएचओ मनोज मोहन ने बताया कि पीएनटी कॉलोनी की रहने वाली लड़की बुधवार की सुबह ब्.फ्0 बजे मार्निग वॉक पर गई थी। सुनसान जगह होने के कारण पीएनटी कॉलोनी का रहने वाला मुलायम सिंह यादव ने हाथ पड़क लिया। लड़की के शोर मचाते ही मुलायम भागने लगा, लेकिन आस-पास के लोगों ने दौड़ कर पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आरोपी को सौंप दिया गया। बताया जा रहा है कि लड़की प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रही है। जबकि मुलायम क्0वीं के बाद पढ़ाई छोड़ चुका है। वह अक्सर कॉलोनी में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ करते रहता है।

- पूर्व में भी करता था पीछा

लड़की ने पुलिस को बताया कि मुलायम पहले भी छेड़छाड़ की कोशिश कर चुका है। कहीं भी जाती थी तो वह पीछा करता था। बुधवार को सुबह टहलते वक्त हाथ पकड़ लिया।

पीएनटी कॉलोनी की रहने वाली लड़की मार्निग वॉक पर निकली थी। इस बीच कॉलोनी का रहने वाला मुलायम सिंह यादव ने उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करने लगा। शोर मचाने पर आस-पास के लोगों को आरोपी को पकड़ लिया।

- मनोज मोहन, एसएचओ, बुद्ध कॉलोनी थाना