-एनएसआइटी में बोले वरुण गांधी, परिवारवाद करें खत्म

क्कन्ञ्जहृन्: बॉलीवुड और राजनीति में परिवारवाद हावी है। इसे युवा छात्र ही बदल सकते हैं। बुधवार को बीजेपी एमपी एवं युवा चिंतक वरुण गांधी ने बिहटा के अमहरा स्थित नेताजी सुभाष चंद्र इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनएसआइटी) में आइडिया फॉर न्यू इंडिया विषय पर आयोजित व्याख्यान में ये बातें कहीं।

करोड़पति एमपी न लें बेतन

एमपी वरुण ने कहा कि जिस लोकसभा एमपी की औसत संपत्ति 15 करोड़ और राज्यसभा सदस्य की 20 करोड़ रुपए है, वे मासिक वेतन न लें। यह राशि विकास पर खर्च करें। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी के युग में सोशल नेटवर्किंग के जरिए युवा देशहित में अपनी बातें आसानी से एक-दूसरे के लिए रखकर माहौल को बदल सकते हैं। देश में आर्थिक असमानता के खिलाफ भी युवा आवाज उठाएं। आजादी के 70 वर्ष बाद भी हमारे बीच आर्थिक और सामाजिक असमानताएं है, जिसके चलते अमीर और गरीब के बीच खाई बढ़ रही है। अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठनी चाहिए। उन्होंने युवाओं को हुनर तराशने और सफलता के नए आयाम को छूने की सलाह दी। वरुण ने कैंपस में पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए निगरानी कमेटी गठित करनी चाहिए। सरकार पारदर्शिता के लिए विकास कार्यो पर खर्च राशि का ब्योरा ऑनलाइन जारी कर नागरिकों को बताए तो भ्रष्टाचार पर अंकुश लगेगा।

हुनर से आगे बढें़ युवा

नेताजी सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, अम्हारा बिहटा पटना में सुलतानपुर के सांसद वरुण गांधी ने 'आईडियाज फॉर ए न्यू इंडिया' विषय पर छात्रों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम का आरंभ वरुण गांधी, संस्थान के सचिव मदन मोहन सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर साई प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। मदन मोहन सिंह ने स्वागत संबोधन किया। वरुण गांधी ने संस्थान के सचिव मदन मोहन सिंह और रजिस्ट्रार कृष्णा मुरारी का धन्यवाद दिया। उन्होंने आज के ज्वलंत मुद्दों पर छात्रों से दिलचस्प बातें की।