PATNA: नौबतपुर में जमीन विवाद के चलते एक दंपत्ति को गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया गया। घटना बुधवार की है। बाइक सवार बदमाशों ने घर के पास ही पति-पत्नी को गोली मारी। बताया जाता है कि दस साल पहले एक बेटे की भी मौत हो चुकी है।

नौबतपुर थाना की पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के निवासी विश्वनाथ उपाध्याय का लंबे समय से जमीन विवाद चल रहा है। इसको लेकर बीच-बीच में नोंक-झोंक भी होती थी। बुधवार की दोपहर दो बजे दो बाइक सवार घर के पास आए। आवाज देने पर जैसे ही पत्‍‌नी कुसुम देवी बाहर आई, उन्हें बदमाशों ने गोली मारी दी। गोली की आवाज सुनकर विश्वनाथ उपाध्याय भी बाहर निकले तो बदमाशों ने उन्हें भी गोली मारी दी। जब तक कॉलोनी के लोग जुटते इस बीच बदमाश फरार हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस आरोपियों को पकड़ने को लेकर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि किसी रिश्तेदार ने ही घटना को अंजाम दिया है।

- एक बेटे की जा चुकी है जान

इस विवाद में विश्वनाथ के एक बेटे उमापति की दस साल पहले हत्या कर दी गई थी। वह मामला अभी तक चल ही रहा है। इस घटना के बाद विश्वनाथ ने अपने दोनों बेटे सभापति और पशुपति को बाहर भेज दिया था।