एनओयू का 11 वंा कंवोकेशन संपन्न

PATNA : चरित्र निर्माण किये बिना सामाजिक बुराईयों पर अंकुश नहीं लगाया जा सकता है। छात्रों को यह अहसास होना चाहिए कि वे चुनौतियां उठाने के लिए तैयार हैं। स्वस्थ्य मन, स्वस्थ्य शरीर और स्वस्थ्य विचार जनता को भयमुक्त बनाता है.ये बातें नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के क्क्वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल सह कुलाधिपति केशरी नाथ त्रिपाठी ने कही।

एसके मेमोरियल हॉल में आयोजित इस समारोह में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति डॉ लालजी सिंह, डॉ एलएमएन बाला प्रसाद और एनओयू के वीसी प्रो। आरके सिन्हा उपस्थित थे। संबोधन भाषण के बाद राज्यपाल सह कुलाधिपति केशरी नाथ त्रिपाठी ने टॉपरों को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

उन्होंने कहा कि बिहार की मिट्टी में कई महान सपूतों ने जन्म लिया है और शिखर पर पहुंचे हैं। आज पुन: उस गौरवशाली विरासत का स्मरण करते हैं। कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर का वीडियो कान्फेंसिंग भी किया गया।

क्भ्00 को मिली डिग्री

दीक्षांत समारोह के दौरान क्भ्00 छात्रों को डिग्री दी गई। इसमें कुल ख्8 छात्र- छात्राओं को गोल्ड मेडल दिया गया। जिसमें क्ख् छात्र जबकि क्म् छात्राओं को गोल्ड मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल ने की.कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना से की गई।