PATNA: रविवार को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एनआईटी का टेक्नो कल्चरल फेस्ट आरंभ हो गया। इसमें विभिन्न क्लब के अंतर्गत आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फ्भ्00 छात्र डेलीगेट शामिल हुएा। इस फेस्ट का शुभारंभ मुख्य अतिथि एटीपीसी के जीएम एचआर राकेश प्रसाद ने किया। उन्होंने छात्रों का उत्साह बढ़ाया और पढ़ाई के साथ इवेंट एवं क्रिएटिव एक्टिविटी को महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर एनआईटी के डायरेक्टर प्रो। अशोक डे, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो। एसके वर्मा, फेस्ट के प्रेसिडेंट शैलेंद्र कुमार मंडल, वाइस प्रेसिडेंट एसएस चौधरी, स्टूडेंट को-आर्डिनेटर निखिल राज और बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स उपस्थित थे।

स्टीक की दीवानगी, आर्ट बनाने की लगी होड

फेस्ट के पहले दिन रविवार होने और फ‌र्स्ट डे विभिन्न कालेज के स्टूडेंट्स के एकसाथ मिलकर एक मिनी इंडिया जैसा फील दे रहा था। सबसे ज्यादा आकर्षण का केन्द्र रहा कलाकृति क्लब का इवेंट। इसमें सभी को आईसक्रीम की स्टीक से विभिन्न प्रकार के मॉडल तैयार करना था। इस बारे में इवेंट के मीडिया को-आर्डिनेटर सुभम जायसवाल ने बताया कि इसमें उम्मीद से अधिक स्टूडेंटस ने हिस्सा लिया। कुल 70 से अधिक ग्रुप ने इसमें भाग लिया।

यूथ की जोश से ठंड में भी धमाल

एनआइटी कैंपस इस फेस्ट के आरंभ होने के साथ ही गुलजार हो उठा। इसमें युवा स्टूडेंट्स ने विभिन्न इवेंट में इस प्रकार से बढ़चढ़कर भाग लिया कि रात तक पार्टी का माहौल बना रहा। शाम में छात्रों ने कैंडिल जलाया और फ्रेसर पार्टी को खूब एंज्वाय किया। यह पार्टी हालांकि पहले से घोषित नहीं थी। लेकिन अचानक से स्टूडेंट्स ने इस इवेंट को करने का फैसला किया।

मैकेनिकल का पजल

मैकेनिकल क्लब की ओर से आयोजित इवेंट में एक प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मैकेनिकल सब्जेक्ट से जुडे स्टूडेंट्स ने एक साथ कई सवालों का जबाव दिया। यह एक पजल था, लेकिन इस प्रतियोगिता को सभी ने खूब एंज्वाय किया। मीडिया को- आर्डिनेटर सुभम जायसवाल ने बताया कि यह फेस्ट आगामी कुछ दिनों जारी रहेगा और धूम मचता रहेगा।