PATNA: राजधानी की सड़कों पर आतंक मचाने वाला बाइकर्स गैंग 'किंग्स ऑफ पटना' आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गया। पटना पुलिस की टीम ने सरगना समेत भ् बाइकर्स को अशोक राजपथ से फ्क् दिसंबर की रात गिरफ्तार किया। गिरफ्त में आए बाइकर्स गैंग की तलाश पुलिस को काफी दिनों से थी। बताया जाता है कि सरगना दानिश मलिक गैंग के मेंबर्स के साथ पटना कॉलेज के पास जमा था। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद एसएसपी मनु महाराज ने पीरबहोर और गांधी मैदान थाने की टीम को एक्टिव किया। फिर छापेमारी कर पीरबहोर थाने की पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। पहले पुलिस को इनके गांधी मैदान थाना एरिया में देखे जाने की सूचना मिली थी। सूत्रों की मानें तो न्यू ईयर के मौके पर बाइकर्स गैंग राजधानी की सड़कों पर उत्पात मचाने की तैयारी में थे।

- कई वारदातों को दिया अंजाम

बाइकर्स गैंग के कारनामे एक से एक हैं। लड़कियों के साथ छेड़खानी और चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देना इनके लिए आम बात है। पेशेवर अपराधियों के तरह इन बाइकर्स ने राजधानी की सड़कों पर लूट की कई वारदातों को अब तक अंजाम दे चुके हैं। अकेले और सन्नाटे भरे रास्ते से गुजरने वालों को ही ये अपना शिकार बनाते हैं। इसके अलावा चोरी की कई वारदातों को भी धड़ल्ले से अंजाम दे चुके हैं।

- आम बात है मारपीट करना

बाइकर्स गैंग के लिए मारपीट करना आम बात है। कुछ दिनों पहले ही इस गैंग के बाइकर्स ने शुभम नाम के एक युवक को अपने कब्जे में लिया। फिर उसे दीघा ले गए। जहां उसके कपड़े उतरवा डाले। फिर उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस को इस मामले में भी इन सब की तलाश थी।

- खुद को बताया जदयू का कार्यकर्ता

पुलिस सोर्स की मानें तो गैंग के सरगना से लंबी पूछताछ हुई। जिसमें दानिश ने खुद को जदयू का कार्यकर्ता बताया। हालांकि जदयू ने सफाई देते हुए उसे अपनी पार्टी का कार्यकर्ता होने से इनकार किया है।

ये हुए गिरफ्तार

क्। दानिश मलिक उर्फ नवावुद्दीन, मौला बाग मदरसा गली, फुलवारी शरीफ

ख्। गोलू सिंह उर्फ राहुल राज, मैनपुरा, पाटलिपुत्रा

फ्। धीरज कुमार, बसपा कार्यालय के पास, बुद्धा कॉलोनी

ब्। अंकू तिवारी, बीडी पब्लिक स्कूल के पास, बुद्धा कॉलोनी

भ्। महेश्वर तिवारी, सगुना मोड़, दानापुर

गैंग में क्भ् से अधिक बाइकर्स शामिल हैं। पहचान कर सभी को गिरफ्तार किया जाएगा। गैंग के खिलाफ पीरबहोर, ब़ुद्धा कॉलोनी, एसके पुरी और फुलवारी शरीफ सहित कई थानों में एफआईआर दर्ज हैं।

-मनु महाराज, एसएसपी पटना