-कैबिनेट के फैसले: तीन अरब आकस्मिकता निधि से लिए गए

PATNA : बिहार सरकार ने सूबे की सड़कों और पुल-पुलिया के निर्माण के लिए शुक्रवार को 7ख्म् करोड़ रुपए जारी कर दी है। पथ निर्माण विभाग के प्रस्तावों पर चर्चा के बाद राज्य मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को स्वीकृत राशि में से तीन अरब रुपए आकस्मिकता निधि से लिए गए हैं। कैबिनेट मीटिंग के बाद प्रधान सचिव ब्रजेश मेहरोत्रा ने बताया कि शुक्रवार को स्वीकृत राशि में से सौ करोड़ रुपए बाढ़ और चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं की वजह से खराब हुई सड़कों की मरम्मत पर खर्च होंगे।

आरसीसी पुल के लिए ख्ख् करोड़

सिलाव से देवरिया 8.ख्8भ् किमी सड़क पर मिट्टी भराई के लिए ख्ख्.0म् करोड़, नूरसराय से सिलाव पथ तक चौड़ीकरण पर क्8भ्.क्क् करोड़ रुपए खर्च होंगे। बकराधार नदी पर भूमि अधिग्रहण कर आरसीसी पुल बनाने के लिए ख्ख्.क्क् करोड़, राजगीर बाइपास में नीमा ग्राम से हसनपुर ग्राम के बीच भू अर्जन ट्रैफिक आइलैंड निर्माण के के लिए क्क्7.क्भ् करोड़ रुपए की स्वीकृत दी गई है।

इधर फैसले का स्वागत

बिहार मंत्रिमंडल की बैठक में बिहार जिला परिषद माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षक (नियोजन एवं सेवा शर्त) संशोधन नियमावली ख्007 में फैसले के बाद जम्मू कश्मीर बीएड एकता मंच बिहार ने खुशी जताई है। नियमावली में संशोधन से बिहार के हजारों परिवारों में खुशी है। बिहार सरकार ने जम्मू कश्मीर से बीएड करने वालों की डिग्री मानने से इनकार कर दिया था। इसकी मांग काफी दिनों से चल रही थी, इसके लिए एकता मंच बनाकर लड़ाई लड़ी जा रही थी। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशेष कुमार, संजय कुमार सिंह, सुनील कुमार भारती, संतोष कुमार पांडेय, अशोक कुमार सहित अन्य लोगों ने सीएम नीतीश कुमार और शिक्षामंत्री अशोक चौधरी को बधाई दी है।