PATNA: प्रदेश स्तर पर हड़ताल करने के बाद गृह रक्षक जिलों में आंदोलन की तैयारी कर चुके हैं। समान कार्य, समान वेतन की मांग कर रहे राज्य के 7ख् हजार गृहरक्षकों ने सरकार पर

मनमानी का आरोप लगाते हुए नए आंदोलन की रणनीति तैयार की है। उन्होंने म् दिन पूर्व राज्यपाल के आश्वासन पर अपनी ख्7 दिन पुरानी हड़ताल तोड़ दी थी, लेकिन हड़ताल से वापस काम पर लौटने के बावजूद होमगार्ड जवानों को ड्यूटी नहीं दी जा रही है। अधिकारियों की मनमानी के विरोध में गृहरक्षकों ने मंगलवार को राज्य के सभी जिलों में होमगार्ड कार्यालय के बाहर धरना दिया। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार ठाकुर ने कहा है कि सरकार तालिबानी रवैया अपना रही है।