-रासायनिक कीटनाशकों से खराब हो रही पीढ़ी का स्वास्थ्य

क्कन्ञ्जहृन्: हमलोग पुरातन समय में प्राकृतिक तरीके से जीवन- यापन कर रहे थे। यह सिलसिला आगे भी रहा, लेकिन अब ऐसा समय नहीं रह गया है। हम जो खा रहे हैं वह प्राकृतिक तरीके से उगाया नहीं जा रहा है। उसमें कई प्रकार के रासायनिक कीटनाशक और ऐसी चीजों का प्रयोग हो रहा है, जो कि मानव स्वास्थ्य के लिए बड़ा नुकसानदेह साबित हो रहा है। ये बातें राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने एएन कॉलेज में एसएन सिन्हा मेमोरियल लेक्चर के दौरान कहीं। वे यहां बतौर मुख्य वक्ता के रूप में स्टूडेंट्स को सबोधित कर रहे थे। इससे पहले कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत सीएनएलयू की वीसी मृदुला मिश्रा, प्रिंसिपल डॉ एसपी शाही, एनएसएस की को-आर्डिनेटर रत्ना अमृत और कलानाथ मिश्र ने दीप प्रज्जवलित कर की। मेमोरियल लेक्चर का विषय था 'जैविक कृषि एवं देशी गाय: वर्ण संकर गायों के दूध, रासायनिक खादो एवं कीटनाशकों के प्रयोग से बर्बाद हो रही पीढ़ी'।

लालच के कारण नुकसान

विशिष्ट अतिथि एवं सीएनएलयू की वीसी मृदुला मिश्रा ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि हमलोग लालच के कारण अपना ही नुकसान कर रहे हैं। रासायनिक खाद एवं कीटनाशक उत्पादित वस्तुओं के जाल में फंसते जा रहे हैं। बढ़ती आबादी के बीच यह हो रहा है। लेकिन इससे उबरने के लिए हमें पुन: जैविक कृषि की ओर ही लौटना होगा। प्रिंसिपल डॉ एसपी शाही ने कहा कि जो आज समाज की प्रमुख समस्याएं हैं, उन्ही विषयों पर चर्चा की जा रही है। संचालन डॉ कलानाथ मिश्र ने किया।