-गवर्निंग बॉडी के सदस्य एनके सिंह ने देखा प्रेजेंटेशन

श्चड्डह्लठ्ठड्ड@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

क्चढ्ढ॥न्क्त्रस्॥न्क्त्रढ्ढस्नस्न/क्कन्ञ्जहृन्: मंगलवार को 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह ने टीम के साथ नालंदा का भ्रमण किया। प्राचीन नालंदा विवि के अवशेष, ह्वेनसांग मेमोरियल हॉल और राजगीर की वादियों के साथ ही यूनीवर्सिटी ऑफ नालंदा का अवलोकन किया। उन्होंने नालंदा अंतरराष्ट्रीय विवि की कुलपति सुनयना सिंह से पूर्व निर्धारित बैठक नहीं की, लेकिन, उनका पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन देखा और 3.30 बजे के करीब पटना के लिए रवाना हो गए।

एनके सिंह अंतरराष्ट्रीय विवि की गवर्निंग बॉडी के सदस्य भी हैं। इस हैसियत से उन्होंने विवि भवन निर्माण से लेकर पाठ्यक्रमों की विस्तार से जानकारी ली। बाद में वित्त आयोग के मीडिया और कम्युनिकेशन के डिप्टी डायरेक्टर अंशुमन मिश्रा ने बताया कि प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के ही पैटर्न भर अंतरराष्ट्रीय नालंदा विवि को विकसित किया जा रहा है। इस साल विवि को कुल स्वीकृत राशि 1100 करोड़ में से 300 करोड़ रुपए शीघ्र ही जारी किए जाएंगे ताकि भवन निर्माण को गति मिल सके। यहां पढ़ाए जाने वाले विषयों में गणित और दर्शनशास्त्र के अलावा योग विज्ञान का भी कोर्स जोड़ा गया है।