-आधा दर्जन महिलाएं और बच्चे घायल, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

- घटनास्थल से पुलिस को नहीं मिला सिलेंडर का टुकड़ा

PATNA/CHAPRA: खैरा थाना के खाजेसराय में गुरुवार की रात सिलेंडर फटने से एक युवक की मौत हो गई। आधा दर्जन महिलाएं औच् बच्चे घायल हो गए। सभी का इलाज प्राइवेट क्लिनिक में चल रहा है। खैरा थानाध्यक्ष जांच में जुटी है। बम फटने की आशंका व्यक्त की जा रही है। खाजेसराय निवासी सौराब आलम उर्फ भोला के घर सिलेंडर फटने से भोला की मौत हो गई। जबकि भोला की पत्नी ख्8 वर्षीय सलमा खातुन, बहन क्8 वर्षीय रूबी, क्म् वर्षीय सुबी, पुत्री तीन वर्षीय साजिदा और डेढ़ वर्षीय साहिना घायल हो गई।

शव क्षत-विक्षत

भोला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। जबर्दस्त धमाके से शव क्षत-विक्षत हो गया। दबे जुवान ग्रामीणों में तीन धमाके होने की चर्चा है। धमाका सिलेंडर फटने का नहीं बल्कि बम का था। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। पूरे मामले की जांच की जा रही है। यूडी केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल से गैस सिलेंडर का टुकड़ा नहीं मिला है। अन्य ¨बदुओं पर जांच की जा रही है।

कहां गया सिलेंडर का टुकड़ा

भोला की मौत के ख्ब् घंटे बाद भी पुलिस को घटनास्थल से सिलेंडर का टुकड़ा नहीं मिला है। जबिक घटना के कुछ मीनट के अंदर खैरा थाने की पुलिस पहुंच गई थी। नाम नहीं छापने की शर्त ग्रामीणों ने बताया कि जोरदार घमाके के साथ तीन बम फटा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से कई बातों का खुलासा हो सकता है। सूत्रों की मानें तो धमाका इतना जबर्दस्त था कि पूरा इलाका हिल गया। धमाका सुनकर ही थाना प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे थे। सूत्रों के अनुसार सौराव आलम पटाखा बनाकर चोरी-छुपे बेचता था। बम बनाते समय विस्फोट हो गया। दो बम रखा था और तीसरा बम बना रहा था। शुक्रवार को काफी तहकीकात के बाद घर वालों ने छोटा गैस सिलेंडर दिखाया जिसमें कालिख लगा है। मृतक की मां ने बताया कि यही वह सिलेंडर है। लेकिन सिलेंडर कहीं से क्षतिग्रस्त नहीं है। थानाध्यक्ष की माने तो ¨सलेंडर का पार्ट खोजा रहा है।

विस्फोट किस चीज का था और युवक की मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है। शीघ्र हीं सभी तथ्यों का खुलासा हो जाएगा।

-पंकज कुमार राज, एसपी, सारण