- महादलित टोले में कैंप कर रही मेडिकल टीम

- मछली खाने और गंदगी के कारण फैली बीमारी, कई मरीज बेगूसराय रेफर

PATNA/BEGUSARAI: साहेबपुर कमाल के महादलित मुसहरी टोले में मछली खाने से गुरुवार को डायरिया फैल गया। एकच् बच्ची की मौत हो गई और दर्जनोच् बच्चे बीमार हैं। मेडिकल टीम महादलित बस्ती में कैंप कर रही है। डायरिया फैलने का कारण छोटा मछली खाना व गंदगी बताया जा रहा है। पंचवीर के वार्ड छह निवासी जितेंद्र साह की पांच वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी की मौत बेगूसराय सदर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई। वहीं जितेंद्र की दूसरी पुत्री आठ वर्षीय निशा कुमारी, पप्पू सदा के आठ वर्षीय पुत्र छोटू कुमार और नौ वर्षीय पुत्री सीमा कुमारी, छोटे लाल की क्भ् वर्षीय पुत्री निशा कुमारी बीमार है। साथ ही मिट्ठू सदा के आठ वर्षीय पुत्र बजरंगी कुमार और छह वर्षीय सतदेव कुमार, ¨बदेश्वर सदा के आठ वर्षीय पुत्र दिलचन कुमार और गोबी कुमार, घूरन सदा की दस वर्षीय पुत्री हीरा कुमारी और आठ वर्षीय नीलम कुमारी को बेगूसराय रेफर किया गया है।

मछली खाने से फैली बीमारी

शुक्रवार को रामेश्वर पोद्दार की ख्फ् वर्षीय पुत्री चंद्रा देवी, शंकर पोद्दार की आठ वर्षीय पुत्री मौसम कुमारी और राजेश सदा के दस वर्षीय पुत्र जीतो कुमार का इलाज कैंप में चल रहा है। बताया गया कि छोटी मछली खाने और गंदगी में रहने से टोले में महामारी फैली है। महामारी की सूचना पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ। राकेश कुमार के नेतृत्व में डॉ। मो। रागीव, डॉ। हाजी फारुकी, डॉ। मुस्तफा और मेडिकल टीम कैंप कर रहे हैं।

यहां शौचालय नहीं के बराबर हैच् बच्चे जहां-तहां मल त्याग करते हैं। चारों ओर गंदगी है। जलजमाव और कचड़ा भी महामारी फैलने का कारण है। कीटनाशक का छिड़काव और गंदगी की सफाई की जा रही है। जल्द ही काबू पा लिया जाएगा।

-डॉ। राकेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी