PATNA : नोट बंदी के बाद राजधानी में एक अलग ही मामला सामने आया है। जबरन पुराने नोट नहीं बदलने पर कुछ लोगों ने एसबीआई कस्टमर सर्विस सेंटर के इंचार्ज विवेकानंद रूख्यार और उनकी वाइफ की जमकर पिटाई कर दी। गले से सोने की चेन छीन लिया और इंचार्ज के पास से ढाई हजार रुपए भी लूट लिए। वारदात को कुर्जी इलाके में 7ख् नंबर गेट के पास अंजाम दिया गया है। घायल इंचार्ज और उनकी वाइफ का दानापुर के हॉस्पिटल में इलाज कराया गया। इसके बाद विवेकानंद ने दीघा थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दीघा थाने में लूट और मारपीट का एफआईआर दर्ज किया है।

मुखिया सहित ब् पर आरोप

विवेकानंद कुर्जी मोड़ के पास स्थित एसबीआई कस्टमर सर्विस सेंटर के इंचार्ज हैं। इन्होंने मारपीट व लूट का आरोप मैनपुरा पश्चिमी के मुखिया निलेश सहित कुल ब् लोगों पर लगाया है। जिनमें संतोष राय, दिवाली चौधरी और दिलीप राय के नाम शामिल हैं। दीघा थाना में दर्ज एफआईआर में इन्हें नामजद कराया गया है।

दो लाख बदलने को दिया प्रेशर

पुलिस को दिए बयान में विवेकानंद ने आरोप लगाया है कि मुखिया और उनके साथी ख् लाख रुपए के पुराने नोट बदलने के लिए प्रेशर बना रहे थे। इंचार्ज ने नोट बैंक एकाउंट में जमा कराने या ख्भ्00 हजार रुपए ही बदलने की बात कही। लेकिन मुखिया और उनके साथी लगातार प्रेशर बना रहे थे। बात नहीं मानने पर पिटाई कर दी। मुखिया निलेश ने मारपीट और लूट की बात को गलत बताया है।

इनके अनुसार इंचार्ज विवेकानंद जनधन एकाउंट्स को लेकर गड़बड़ी कर रहे थे। पंचायत के रहने वाले कुछ लोगों ने शिकायत की थी कि इंचार्ज अवैध वसूली कर रहे हैं और लोगों को जनधन एकाउंट्स का पासबुक भी नहीं दे रहे हैं। ब्रांच मैनेजर से भी कंप्लेन की गई थी। जिसके बाद इंचार्ज का ब्रांच मैनेजर ने क्लास लिया था। उसके बदले गलत आरोप लगा रहे हैं। शुक्रवार को इंचार्ज ने कॉम्प्रोमाइज करने का आवेदन दिया है।

मामला सामने आने के बाद से ही इसकी जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

-चंदन कुशवाहा, सिटी एसपी, पटना सेंट्रल