-राजधानी का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहा

PATNA : बीते करीब फ्0 घंटे से राजधानी का अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आगामी ख्फ् अप्रैल को राजधानी और आस-पास के क्षेत्रों में गरज के साथ हल्की बारिश के आसार हैं।

ट्रफ लाइन के रूप में वेस्टर्न डिस्टर्बेस का असर होने के कारण यह बदलाव महसूस किया जा रहा है। इस कारण शुक्रवार को भी भी बादल छाए रहे। उत्तर एवं दक्षिण पूर्वी जिलों में आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई। हालांकि राजधानी समेत मध्य बिहार के कई जिलों में सिर्फ बूंदाबांदी हुई।

और घट सकता है तापमान

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक शुभेंदु सेनगुप्ता का कहना है कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश से लेकर उड़ीसा तक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जिसके कारण प्रदेश के आकाश में बादल छाए हुए हैं और कुछ जिलों में बारिश हो रही है।

आज सुपौल, दरभंगा एवं भागलपुर में झमाझम बारिश रिकॉर्ड की गई। शनिवार को भी बिहार के अधिकांश जिलों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है। शनिवार को तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है। गया फ्7.7 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान रहा।