NH-30 पर एक ही बाइक पर बैठकर 4 युवक जा रहे थे बाइक में पेट्रोल भरवाने

- घटना के बाद एनएच पर दोनों ओर लगी वाहनों की कतार

-चारों युवक रात में खेमनीचक में दोस्त की बारात में गए हुए थे

-परिजनों ने की मुआवजा और चालक की गिरफ्तारी की मांग

PATNA CITY : अगमकुआं थाना अंतर्गत नंदलाल छपरा एनएच-फ्0 पर शनिवार की भोर तेज रफ्तार ट्रक ने चार बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। तड़प रहे दो युवकों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज तथा घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

घायल विशाल ने बताया कि एक ही बाइक से चारों युवक नंदलाल छपरा स्थित पेट्रोल पर बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। दोनों मृतक अविवाहित थे। दुर्घटना के बाद लगे जाम के कारण एनएच पर दोनों ओर वाहनों की कतार लगी रही। अगमकुआं व यातायात पुलिस द्वारा शव उठाए जाने के बाद वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ।

नालंदा मेडिकल कॉलेज के पोस्टमार्टम कक्ष के बाहर हनुमान नगर निवासी ख्क् वर्षीय घायल विशाल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात खेमनीचक में दोस्त सोनू के रिसेप्शन में चंदन, विशाल तथा ¨चटू गए थे। रात अधिक हो जाने के कारण चारों दोस्त वहीं रुक गए। शनिवार की भोर लगभग ब्:फ्0 से ब्:ब्भ् के बीच खेमनीचक से बाइक संख्या-बीआर-0क्-बीपी-8क्8म् से चारों दोस्त बाइक में पेट्रोल भरवाने निकले। जब बाइक एनएच-फ्0 पर आगे बढ़ी तो पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक बाइक सवारों को रौंदते हुए निकल गया।

यातायात थानाध्यक्ष रवींद्र राम के अनुसार शाहपुर निवासी इंद्रदेव साव के पुत्र ख्क् वर्षीय पुत्र चंदन कुमार व कंकड़बाग निवासी गुरुदयाल राय के क्9 वर्षीय पुत्र ¨चटू कुमार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं बाइक पर सवार हनुमान नगर के विशाल तथा विकास कुमार घायल हो गए। मृतक चंदन दो भाइयों में बड़ा था। वह चार पहिया वाहन चलाता था।

वहीं मृतक ¨चटू तीन भाईयों में दूसरे स्थान पर था। वह क्ख्वीं कक्षा में पढ़ाई करने के साथ-साथ वाहन भी चलाता था। घायल विशाल डीजे ऑपरेटर के साथ-साथ क्ख् वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। दूसरा घायल विकास डीजे ऑपरेटर की नौकरी के साथ क्क् वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। दुर्घटना को अंजाम देकर चालक व खलासी ट्रक लेकर फरार हो गया। दुर्घटना के बाद लगभग आधा घंटा तक सड़क जाम हो गया। दुर्घटना के बाद पहुंची अगमकुआं तथा यातायात पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम कक्ष भिजवाया।

पोस्टमार्टम कक्ष पहुंची मृतक की मां दहाड़ मारकर रो रही थी। वह बार-बार मूर्छित भी हो रही थी। परिजनों का आरोप था कि वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर इस मार्ग में दुर्घटना होती है। ओवरटेक करने के दौरान अक्सर दुर्घटना होती है। पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचे परिजन चालक को गिरफ्तार करने तथा मृतक के परिजन को मुआवजा दिए जाने की मांग कर रहे थे।