PATNA : महिला की रेणू देवी की मौत के बाद उसके मायके वालों ने जमकर हंगामा किया। महिला की डेड बॉडी को रख फैमिली वालों ने राजेन्द्र नगर टर्मिनल के पास ओल्ड बाइपास को जाम कर दिया। इस हंगामे और रोड को जाम करने में फैमिली वालों का साथ देने उनके जान-पहचान के साथ ही इलाके के रहने वाले लोग बड़े पैमाने पर पहुंच गए। रोड जाम किए जाने की जानकारी मिलते ही पत्रकार नगर सहित कई थानों की पुलिस टीम पहुंची। पुलिस के लाख समझाने-बुझाने के बाद भी हंगामा कर रहे लोगों ने उनकी एक नहीं सुनी। जिस कारण ओल्ड बाइपास पर दो घंटे से भी अधिक देरी तक जाम लगा रहा। गुस्साए लोगों को शांत कराने के लिए पुलिस को काफी फजीहत का सामना करना पड़ा।

गुस्से में थी फैमिली

मुन्ना चक इलाके के रहने वाले अशोक कुमार के अनुसार बुधवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे उन्हें किसी ने कॉल कर बहन के मौत की सूचना दी। जिसके बाद से मायके की फैमिली वालों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोग रामकृष्णा नगर स्थित बहन के ससुराल पहुंचे। जहां रेणू की डेड बॉडी पड़ी थी।

बहन की अचानक हुई मौत के बाद से भाई अशोक और फैमिली के दूसरे मेंबर्स काफी गुस्से में आ गए थे। मायके वालों की मानें तो रेणू की शादी रामकृष्णा नगर के रहने वाले सुजीत कुमार से साल ख्00ब् में की गई थी। शादी के बाद रेणू को दो बेटे आयुष राज और पि्रंस राज हुए। भाई के अनुसार शादी के वक्त फैमिली वालों ने दान-दहेज काफी दिया था। लेकिन इसके बाद भी ससुराल वालों का लालचपन रूका नहीं। हर वक्त मायके से भ् लाख रुपए और एक बाइक मांगने के लिए रेणू पर जबरन प्रेशर बनाया जाता था।

सुसाइड या हत्या!

रेणू के ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है या फिर उसने खुद सुसाइड किया। इस बात की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। ये बात तो पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चलेगा। लेकिन ससुराल वाले और पुलिस दोनों ही इसे हत्या की जगह सुसाइड बताने की कोशिश में लगी है। दोनों का कहना है कि रेणू ने फांसी के फंदे से लटक अपनी जान दे दी है।

ससुराल वाले फरार

भाई अशोक कुमार के बयान पर राम कृष्णा नगर थाना में ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का एफआईआर दर्ज किया गया है। जिसमें पति सुजीत कुमार, ससुर लक्ष्मण प्रसाद, सास उमा देवी, जेठ अजित कुमार और जेठानी पिंकी कुमारी को आरोपी बताया गया है। नामजद एफआईआर दर्ज होने के बाद से ससुराल के सभी लोग फरार चल रहे हैं। पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच करने के साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी लगी है।