-30जून को पटना में होगा राज्य स्तरीय संयुक्त विशाल प्रदर्शन

- वाम छात्र संगठनों का पंाच दिनों से जारी भूख हड़ताल समाप्त

PATNA : इंटर रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर बीते पांच दिनों से जारी भूख हड़ताल शुक्रवार को दोपहर क्ख् बजे समाप्त हो गया। लेकिन आंदोलन थमेगा नहीं। इस बात की पुष्टि करते हुए वाम दलों की ओर से आइसा के राज्य अध्यक्ष मोख्तार ने कहा कि अब आंदोलन की दिशा में थोड़ा सा बदलाव किया गया है। अंदोलन को दूसरे रूप में ले जाएंगे .आंदोलन अब उग्र होगा। जानकारी हो कि इन छात्र संगठनों की ओर से सीएम नीतीश कुमार से मिलने के लिए समय मांग गया था। लेकिन ऐसा नहीं हो सका। जिला कंट्रोल की एक टीम वार्ता के लिए आई इससे छात्र संगठन संतुष्ट नहीं थे।

सबसे बदतर हालत

अनशन को समाप्त होने से पहले सभा को संबोधित करते हुए प्रो विनय कंठ ने कहा कि बिहार के अंदर शिक्षा की हालत सबसे बदतर हो गया है, चाहे विश्रि्वद्यालय हो या माध्यमिक शिक्षा या उच्च शिक्षा। प्रो। डेजी नारायण ने कहा कि सरकार को इंटर में फेल छात्रो को न्याय देना चाहिए ,इंटर के छात्रो का जब तक उत्तरपुस्तिका का पूर्णमूल्यांकन नहीं होगा तब तक छात्रो का न्याय नहीं मिलेगा। प्रो एनके चौधरी ने कहा कि छात्र जायज मांगों को पूरा करे और बिहार में सामान स्कूल प्रणाली लागू करें।

होगा विशाल प्रदर्शन

भूख हड़ताल के समाप्त हो जाने के बाद आठ वाम छात्र संगठनों की ओर से घोषणा की गई कि सरकार के खिलाफ पटना में फ्0जून को सयुंक्त रूप से विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। ऐपवा की राज्य अध्यक्ष सरोज चौबे, सूची के राज्य सचिव अरुण सिंह,भकापा नेता राम लला सिंह,माकपा नेता रामपरी देवी ने सयुंक्त रूप से कहा कि छात्रो के न्याय के लिए साथ में हमारी पार्टी छात्रो के कदमो से कदम मिला कर खड़ी है.अनशन में सभा का संचालन आइसा के राज्य सह सचिव आकाश कश्यप ने किया। अनशन खत्म होने से पहले चले सभा को प्रो विनय कंठ,प्रो डेजी नारायण, प्रो नवल किशोर चौधरी, प्रो शरतेंदु ने किया आंदोलन का समर्थन किया है।