- बलिया थाना क्षेत्र के बलिया नगर पंचायत वार्ड 24 की घटना

- सभी का एलेक्सिया अस्पताल में चल रहा है इलाज

- लाखों रुपये का समान जलकर राख

PATNA / BEGUSARAI : बलिया थाना क्षेत्र के बलिया नगर पंचायत वार्ड नं ख्ब् लखमिनिया बभन टोली में शनिवार को सोहन सिंह व मोहन सिंह के संयुक्त घर में खाना बनाने के दौरान अचानक गैस सि¨लडर में आग लग गई। इसके कारण पांच लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। बाद में सभी लोगों एलेक्सिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अगलगी के एक घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इससे घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया।

बताया जाता है कि सोहन सिंह व मोहन सिंह दोनों भाई हैं। संयुक्त परिवार में ही खाना बन रहा था अचानक गैस सि¨लडर में आग पकड़ ली। बताया जाता है कि घर में पांच बड़ा व एक छोटा वाला सि¨लडर था। आग दो सि¨लडर में पकड़ लिया इसके कारण आग और विकराल रूप ले ली। घर में लगी आग में फंसकर ब्ख् वर्षीय सोहन सिंह, उनकी पत्नी लीला देवी, पुत्र मनखुश, दिलखुश और मोहन सिंह की पुत्री मौसम गंभीर रूप से झुलस गई।

हल्ला होने पर लोगों ने दौड़कर किसी तरह सभी झुलसे लोगों को बाहर निकाला। लोगों ने आनन फानन में सभी घायल को इलाज के लिए एलेक्सिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां गंभीर स्थिति में लीला देवी को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि घर का समान निकालने में किसी ने हिम्मत नहीं की। लाखों रुपये के बर्तन, अनाज, कपड़ा, फर्नीचर समान, आभूषण, नकदी जलकर राख हो गया।

पांच दिन पहले ही ससुराल से आई थी मौसम

नवविवाहिता पुत्री मौसम पांच दिन पहले ही ससुराल से मैके आई थी। उसके भी जेवरात, कपड़ा सहित सभी समान जलकर राख हो गया। आग की विकरालता को देख सभी पड़ोसी अपने घरों के समान बाहर निकाल कर फेंक रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानाध्यक्ष रतेश कुमार रतन पुलिस बल व दमकल के साथ पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। साथ ही ग्रामीणों ने भी बो¨रग चलाकर पानी देकर आग बुझाया। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। वहीं वार्ड पार्षद मि¨लद कुमार सहित सैकड़ों लोग सहयोग में जुटे थे।