पटना ब्‍यूरो।

यहां तक एएन कॉलेज कैम्पस में तो पुरा थाना ही काम कर रहा है। इसके बाद भी छात्रों के साथ मारपीट की घटनाएं और फिर उसी में से एक दो घटनाएं जिसमें हत्या तक हो जाती है का सिलसिला कब जाकर थमेगा। बहुसंख्यक छात्र डर के साये में कॉलेज कैम्पस आने को मजबूर होते हैं। फिर इन पुलिस का छात्र के लिए क्या काम रह जाता है। कॉलेज कैम्पस में हुई घटना को लेकर जब एसपी से सवाल पूछे जाते हैं तब उनकी ओर से साफ तौर पर कहा जाता है कि कैम्पस में जो भी घटनाएं होती है उसके लिए सवाल उनसे नहीं बल्कि जो इसके लिए उचित ऑथरिटी है। उनसे पूछा जाना चाहिए।

कारगिल चौक पर छात्रों का फुटा आक्रोश


दिन के 11 बजे के करीब छात्रों का बीएन कॉलेज के मेन गेट के अलावा हॉस्टल में जुटना शुरू हो गया था। यहां से छात्रों ने हर्ष के लिए न्याय की मांग करते हुए कारगिल चौक पहुंचे थे। छात्र जल्द से जल्द हर्ष के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। छात्रों ने टायर चलाकर और कारगिल चौक को आधा घंटा के लिए जाम कर अपना विरोध दर्ज कराया। सैकड़ों की संख्या में कारगिल चौक पहुंचे छात्रों की पुलिस से कहा सुनी। छात्रों के बढ़ते विरोध प्रदर्शन को देखते हुए पटना सेंट्रल एसपी चंद्रप्रकाश भी मौके पर पहुंच गए। लेकिन कुछ छात्रों से उनकी बहस हो गई। जिसके बाद उन्हें भी छात्रों के गुस्से का सामना करना पड़ा। धक्का मुक्की में वे थोड़े पीछे हो गए। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग करते हुए उन्हें खदेड़ दिया। छात्र वापस हॉस्टल लौटकर अपनी आगे की रणनीति बनाने में जुट गए हैं। वहीं एसपी ईस्ट के द्वारा हर्ष राज हत्या के मामले में चंदन यादव नाम के छात्र की गिरफ्तारी के बाद छात्रों का आक्रोश कुछ शांत हुआ है।

कॉलेज कैम्पस में पसरा रहा सन्नाटा


हर्ष राज की हत्या के बाद सभी कॉलेज कैम्पस को बंद कर दिया गया है। यहां तक कि ऑफिस को भी खुला नहीं रखा गया है। बीएन कॉलेज के मेन गेट पर ताला लटका हुआ है। वहीं अंदर कुछ लोग बैठे हुए थे। बात करने पर पता चला कि वे लोग कॉलेज के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी हैं जो इसी कॉलेज कैम्पस में रहते हैं। तपती गर्मी होने की वजह से भी छात्र फिर दूबारा बाहर नहीं निकले।

लॉ कॉलेज में हिमाचल पुलिस के जवान की लगी ड्यूटी


हर्ष की हत्या लॉ कॉलेज के शताब्दी भवन के बाहर कर दी गई थी। घटनास्थल वाले जगह की चुना से मार्किंग की गई है। वहीं दो हिमाचल प्रदेश पुलिस के जवान वहां पर बैठे हुए थे। हिमाचल पुलिस के जवान चुनाव ड्यूटी के लिए बिहार आए हुए हैं। इस बीच लॉ कॉलेज वाली घटना के बाद यहां पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुलतानपुर थाना के महिला एसआई सरस्वती कुमारी के नेतृत्व में दर्जन भर हिमाचल पुलिस के जवान तैनात हैं। सरस्वती कुमारी ने बताया कि उनकी यहां पर सुबह दस बजे से ड्यूटी लगी है। यहां पर पूरी तरह से शांति है। कोई भी छात्र ग्रुप यहां पर एजिटेशन के लिए नहीं आया है।