-बीते वर्ष की तुलना में आसान रहा ओवरऑल क्वेश्चन पेपर

PATNA: देशभर के मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए नीट का आयोजन देश भर के विभिन्न केन्द्रों सहित पटना के फ्ख् सेंटरों पर हुआ। परीक्षा शांतिपूर्ण रही। तीन घंटे की परीक्षा में क्80 मल्टीपल च्वॉइस के प्रश्न पूछे गए। बॉयो से 90 प्रश्न पूछे गए। बीते वर्ष की तुलना में इस बार प्रश्न थोड़े आसान थे। फिजिक्स को छोड़ अन्य हिस्सों के प्रश्न को हल करने के लिए स्टूडेंट्स को कोई अतिरिक्त प्रयास नहीं करना पड़ा। फिजिक्स के प्रश्न कठिन और एनालिटिकल भी थे। केमेस्ट्री में भी एनसीईआरटी बेस्ड प्रश्न था।

80 परसेंट एनसीईआरटी बेस्ड

प्रश्नों का विश्लेषण करते हुए पाराडाइज इंस्टीट्यूट, पटना के निदेशक ई। कुमार अजित ने बताया कि बॉयो से 80 प्रतिश्त प्रश्न, केमेस्ट्री से 90 परसेंट और फिजिक्स में 70 परसेंट एनसीईआरटी बेस्ड था। इस बार का प्रश्न नीट ख्0क्म् जैसा ही रहा। ऑल इंडिया कोटा के लिए जनरल कैटेगरी के लिए कट ऑफ भ्ख्0 मा‌र्क्स, ओबीसी के लिए ब्80 और एससी, एसटी के लिए फ्म्0 मा‌र्क्स होगा।

फिजिक्स एनालिटिकल रहा

आप्टिमस इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर रोहित श्रीवास्तव ने बताया कि फिजिक्स के प्रश्न लेंदी और एनालिटिकल थे। बॉयो एनसीइआरटी बेस्ड था जबकि कैमेस्ट्री के प्रश्न बीते वर्ष से मिलते- जुलते थे। स्टेट कोटा के अंतर्गत जनरल का कट ऑफ ब्80 मा‌र्क्स होगा जबकि ओबीसी का ब्म्0 मा‌र्क्स पर होगा।

7ख् के आसपास कट ऑफ

गोल इंस्टीट्यूट के मैनेजिंग डायरेक्टर विपिन कुमार ने बताया कि नीट में दो स्तर पर कट ऑफ होगा। एक स्टेट कोटा और ऑल इंडिया कोटा। प्रश्नों का आकंलन करने के बाद बताया कि इसमें स्टेट कोटा में जनरल का कटऑफ 7ख् परसेंट के आसपास रहेगा। उन्होंने बताया कि फिजिक्स के दो प्रश्न ऐसे थे जिसका उत्तर विकल्प में मौजूद नहीं था। कुल मिलाकर बीते वर्ष से आसान था प्रश्न।