- 105 गाडि़यों को पुलिस ने सीज किया

PATNA : लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है। पुलिस की सख्ती के बावजूद लोग बिना जरूरी काम के अपनी गाड़ी लेकर सड़क पर घूम रहे हैं। रविवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने 303 गाडि़यों का चालान काटा। इनमें से 237 गाडि़यों के ड्राइवर से तीन लाख 13 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया जबकि 66 गाडि़यों का एक लाख 56 हजार रुपए जुर्माना पेंडिंग है। इस दौरान 105 गाडि़यों को सीज किया गया है।

पुलिस की सख्ती का दिखा असर

लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पुलिस सक्रिय हो गई। जो भी सड़क पर घूमता हुआ मिल रहा है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के सामने कोई बहाना काम नहीं आ रहा है। डीएसपी ट्रैफिक वन इंद्रप्रकाश ने बताया कि सख्ती के साथ गाडि़यों की चे¨कग की जा रही है। ताकि लोग घरों में ही रहें, और लॉकडाउन का ठीक से पालन हो सके।