-बिहार से कबड्डी की नेशनल मैच खेल चुकी हैं दोनों बहनें

॥नर््ढ्ढक्कक्त्र/क्कन्ञ्जहृन् : हाजीपुर के महाराणा प्रताप कॉलोनी की पूजा और खुशबू बचपन से ही खेल के प्रति समर्पित रही है। स्कूल में होने वाली खेलकूद प्रतियोगिता में दोनों बहनें बढ़-चढ़ कर पार्टिसिपेट करती थी। बड़ी बहन खुशबू का लगाव कबड्डी से था। दोनों ने खेल की दुनिया में अपनी पहचान बनाने की इच्छा माता-पिता से शेयर की। मां रेणु देवी और पिता बच्चा बाबू साह ने बेटियों के अंदर छिपी प्रतिभा को पहचाना। इसके बाद दोनों बहनों के सपनों को नए पंख लग गए। कबड्डी की ट्रे¨नग लेने के लिए वैशाली जिला कबड्डी संघ से जुड़ गई। इसके बाद दोनों रोज पढ़ाई के साथ-साथ कुशवाहा आश्रम के ग्राउंड में प्रैक्टिस करने लगी। धीरे-धीरे दोनों बहनें खेल की दुनिया में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरने लगीं। आज दोनों बहनें आदर्श स्थापित कर रही हैं।

इसी वर्ष दी है इंटर की परीक्षा

मेहनत और लगन से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सफल होने के बाद वर्ष 2015 से दोनों बहनें लगातार कई नेशनल मैच खेल चुकी हैं। खुशबू ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा दी है जबकि छोटी बहन पूजा अभी ग्यारहवीं की छात्रा है। कबड्डी के साथ-साथ दोनों बहनें एथलेटिक्स और बॉल बैड¨मटन में भी अपनी प्रतिभा की लोहा मनवा चुकी हैं। खुशबू वर्ष 2014 में हरियाणा के कैथल में स्कूल बॉल बैड¨मटन प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

बढ़ाना चाहती हैं बिहार का मान

दोनों बहनों को जिला से राष्ट्रीय स्तर पर कई ट्रॉफी और मेडल मिल चुके हैं। हाल ही में दोनों बहनों ने नई दिल्ली में आयोजित स्कूल नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार टीम के लिए खेल कर लौटी हैं। स्वर्णकार संघ समेत कई संगठनों ने दोनों बहनों को कई बार जिला और राज्य स्तर पर सम्मानित कर चुके हैं। दोनों बहनों का सपना बेहतर प्रदर्शन के बल पर भारतीय टीम में शामिल होकर बिहार और देश का मान बढ़ाना चाहती हैं।