-युवा जनप्रतिनिधियों के सम्मान समारोह में बोली पूनम महाजन

क्कन्ञ्जहृन्: पूनम महाजन ने अपने पिता स्वर्गीय प्रमोद महाजन को 1975 के जेपी आंदोलन का नेता और खुद को बिहार की बेटी बताया। उन्होंने कहा कि वे बिहार और यूपी वालों के आशीर्वाद से एमपी बनीं हैं। यह बातें रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नेशनल प्रेसीडेंट सह एमपी पूनम महाजन ने पंचायतों और नगर निकायों के युवा जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहीं। पूनम ने बापू सभागार में आयोजित समारोह में बोल रहीं थी। उन्होंने कहा कि बिहार जो तय करता है उसे पूरा देश मानता है। इतिहास गवाह है, चंपारण सत्याग्रह, जेपी आंदोलन और 2013 में पटना के गांधी मैदान में नरेंद्र मोदी की रैली पर हुए हमले के खिलाफ यहां से निकली चिंगारी के पीछे पूरा देश चल पड़ा और 2014 में देश की सरकार बदल गई।

पीएम की उपलब्धियां गिनाई

उन्होंने कहा कि मुंबई में बिहार और यूपी के लोगों का समर्थन करने लिए महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के कार्यकर्ताओं द्वारा किए हमले का भी जिक्र किया। पीएम नरेंद्र मोदी की उपलब्धियां गिनाई। पूनम ने कहा कि महाराष्ट्र को आगे ले जाने में बिहार और उत्तर भारत के लोगों का योगदान है। जब मैं ये कहती हूं तो मनसे के लोग पथराव करते हैं लेकिन मैं फिर से कहती हूं कि महाराष्ट्र की शान बिहार के भी लोग हैं। बिहार के लोगों ने प्रमोद महाजन को बिहार का बेटा माना था और मैं यहां की बेटी हूं।

दहेज बंदी अभियान को सराहा

कहा कि बिहार में राजग सरकार द्वारा पंचायत चुनाव में दिए गए 50 परसेंट आरक्षण और भाजपा द्वारा महिलाओं के हित में लिए गए फैसले भी गिनाई। डिप्टीसीएम सुशील मोदी, बिहार भाजपा अध्यक्ष नित्यानंद राय, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय और पथ निर्माण मंत्री नंद किशोर यादव ने भी संबोधित किया। भाजयुमो अध्यक्ष ने सीएम नीतीश कुमार के बाल विवाह और दहेज बंदी अभियान को सराहा।